भारतीय टीम के इन 3 कप्तानो ने एशिया कप में की खराब कप्तानी, लिस्ट में सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज भी शामिल

श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में शुरु हो रहे, एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) को लेकर सभी देश भरपूर तैयारी में दिख रहे हैं. हर देश इस कप पर अपना कब्ज़ा ज़माने के लिए अपनी टीम और खिलाड़ियो को तैयार कर रहा हैं. ऐसे में भारत समेत अन्य देशों ने एशिया कप (Asia Cup) के लिए अपने-अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया हैं. सबका ध्यान अपनी और खींच रहा ये टूर्नामेंट कौन जीतता हैं, ये देखनी वाली बात होंगी।
आपको बता दें, अब तक 14 बार एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन हो चुका है, भारतीय टीम ने 7 बार इस एशिया कप का टाइटल जीता है. लेकिन आज हम 3 ऐसे भारतीय कप्तानों के बारे में जानेंगे जिनके नेतृत्व में भारतीय टीम विफल रही थी एशिया कप जीतने में और हार का मुँह भी देखना पड़ा था.
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम ने एशिया कप (Asia Cup) के कुल 9 मैच खेले थे, खेले गए इन 9 मुकाबलो में भारतीय टीम को 4 में जीत मिली थी और 5 में हार का सामना करना पड़ा था.
विराट कोहली

भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी इस टूर्नामेंट में सफल नहीं रहे, साल 2014 में खेले गए एशिया कप (Asia Cup) में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में हिस्सा लिया था. उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने कुल 4 मैच खेले थे, इनमें 2 में भारत को जीत हासिल हुई, जबकि 2 में हार का मुँह देखना पड़ा था.
सचिन तेंदुलकर

साल 1997 में खेले गए इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया था, उनकी अगुवाई में भारत ने 4 मैचों में 1 मुकाबले में जीत दर्ज की थी और 3 मुकाबले भारत हार गया था.
READ MORE: इस खिलाड़ी को जिंबाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले में नहीं मिला मौका, Asia Cup में भी हो सकता है बाहर
Tags: एशिया कप, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर,
