इस बॉलीवुड अभिनेत्री को बोला गया था मिसेज सचिन तेंदुलकर, क्या है पूरा किस्सा आइये बताते हैं आपको 

By Aditya tiwari On May 31st, 2022
इस बॉलीवुड अभिनेत्री को बोला गया था मिसेज सचिन तेंदुलकर, क्या है पूरा किस्सा आइये बताते हैं आपको 

क्रिकेट जगत के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी गेंदबाजो को परेशान किया है. दुनिया का अच्छे से अच्छा गेंदबाज़ उनके सामने घुटने टेक देता था. जो मुकाम क्रिकेट में सचिन ने हासिल किया है वह शायद किसी और खिलाड़ी के लिए हासिल करना बहुत ही मुश्किल है.

सचिन तेंदुलकर ने जब क्रिकेट में खेलना शुरू किया तो उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए लड़कियां उन पर फ़िदा रहती थी और साल 1994 के बाद जब सचिन की लोकप्रियता  लगातार बढ़ रही थी तभी  मीडिया जगत में  उनके और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर की शादी की बात होने लगी.

एक इंटरव्यू में अपनी और अभिनेत्री की शादी की बातो को बताया अफवाह

लाखो लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले बल्लेबाज़ सचिन अपनी  शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा से होने वाली खबरों के चलते मीडिया में काफी दिन सुर्खियों में रहे थे बता दे की मीडिया में सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री शिल्पा की शादी की अटकले इस लिए लगायी जा रही थी क्योंकि दोनों लोग मराठी थे और एक ही जाती से आते थे. हालाकि बाद में सचिन ने अपने एक इंटरव्यू में इन बातो को अफवाह बताया उन्होंने कहा की ना वो शिल्पा को जानते हैं और ना ही कभी उनसे मिले हैं.

 जब सचिन डॉक्टर को दिल दे बैठे

अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से लाखो करोड़ो दर्शको का दिल जीतने वाले सचिन अपना दिल एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर अंजलि मेहता को दे बैठे. बता दें की अंजलि सचिन से पाँच साल बड़ी थी. लेकिन वो कहते है न की प्यार में उम्र नहीं देखी जाती इसी के चलते दोनों 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे. हालाकि इन दोनों के प्यार के किस्से मीडिया में नही आये थे जब तक किसी को इन दोनों के रिश्ते के बारे में पता चलता तब तक सचिन ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया था.

25 मई 1995 में सचिन तेंदुलकर और अंजलि शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध गये. शादी मुंबई के एक  होटल में बिलकुल सामान्य तरीके से हुई थी. विवाह में बस जानने वाले 100 से 150 लोग ही शामिल हुए थे. बता दे की एक न्यूज़ चैनल ने इन दोनों की शादी के लाइव टेलीकास्ट के लिए सचिन को एक लाख रूपए भी ऑफर किये थे लेकिन सचिन ने ये कहते हुए ठुकरा दिया की शादी एक निजी मामला है.

Tags: अंजलि मेहता, क्रिकेट, टीम इंडिया, लव स्टोरी, शादी, शिल्पा शिरोडकर, सचिन तेंदुलकर,
Exit mobile version