टीम इंडिया और पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बीच 5 सबसे यादगार लम्हें, भारत को मिले थे 2 सबसे बड़े सुपरस्टार

टीम इंडिया और पाकिस्तान की भिड़त क्रिकेट के सबसे बड़े महादंगल में से एक मानी जाती हैं, जिसे देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी हमेशा बेताब रहते हैं. इन देशों (IND vs PAK) के बीच होने वाले मैच का इंतजार हमेशा रहता हैं. दो देश जिनके बीच सबसे लंबे समय तक राजनीतिक विवाद ओर युद्ध रहा हैं, ऐसे देशों (IND vs PAK) को क्रिकेट के मैदान पर भिड़ते हुए हर कोई देखना चाहता हैं.
क्रिकेट इतिहास में जब-जब इन टीमों (टीम इंडिया vs टीम पाकिस्तान ) का आमना-सामना हुआ है, उसकी यादे फैंस के जेहन में हमेशा बनी रहती हैं. अब महज 1 दिन के बाद फैंस एक बार फिर से इन दोनों टीमों (टीम इंडिया vs टीम पाकिस्तान ) को एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ते हुए सब देखेंगे. आज हम आपको भारत पाकिस्तान क्रिकेट में 5 सबसे यादगार लम्हों के बारे में बताएंगे.
1. टीम इंडिया vs टीम पाकिस्तान : हरभजन सिंह का विनिंग सिक्स
साल 2010 एशिया कप का भारत-पाकिस्तान मैच आज भी सभी को याद हैं, यह एक ऐसा मैच था जिसमें दोनों ही टीमों के पास जीत हासिल करने का मौका था. हालांकि, गौतम गंभीर, शोएब अख्तर और कामरान अकमल के बीच तीखी बहस के कारण यह सबसे विवादास्पद मैचो में से एक बन गया. वहीं, टीम इंडिया की पारी के 47वें ओवर में मैच का रुख बिलकुल बदल गया ज़ब अख्तर गेंदबाजी के लिए आए और टर्बनेटर ने उन्हें एक बड़ा छक्का लगाया जो कि रावलपिंडी एक्सप्रेस को बिलकुल अच्छा नहीं लगा.
49वें ओवर की आखिरी गेंद पर शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर को बाउंसर फेंका जिसके बाद दोनों के बीच तेज जुबानी जंग हो गई. अंत में टीम इंडिया को 3 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे और मोहम्मद आमिर मैच में महत्वपूर्ण गेंदबाजी कर रहे थे. हरभजन सिंह ने गेंद को पार्क से बाहर भेजने के लिए अपने बल्ले को घुमाया और एक जबरदस्त छक्का जड़ा. उनके सिक्स ने न सिर्फ टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता भी दिखाया. ये लम्हा यादगार था.
2. एशिया कप 2012 में शाहिद अफरीदी की तूफ़ानी बल्लेबाजी
पाकिस्तान और भारत ( टीम इंडिया vs टीम पाकिस्तान ) के बीच खेले गए सभी मुकाबलों के कुछ लम्हें काफी यादगार रहे हैं, लेकिन, साल 2012 में एशिया कप में हुए मुकाबले के दौरान भारत को पाकिस्तान के हाथों एक विकेट से हार का मुँह देखना पड़ा था.
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आठ विकेट के नुकसान पर 245 रन का स्कोर बनाया ओर टीम इंडिया को हारने में शाहिद अफरीदी ने बड़ी भुमिका निभाई अफरीदी ने अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ दो छक्के लगाकर मैच को ही पलट दिया ओर खत्म किया, पाकिस्तान को इस मुकाबले में जीत हासिल हुई.
3. विराट कोहली ने मोहम्मद आमिर को दिया गिफ्ट
क्रिकेट के मैदान टीम इंडिया vs टीम पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलती है, वहीं कई मौकों पर दोनों टीमों के बीच दोस्ताना माहौल में खिलाड़ी भी खेलते हुए दीखते हैं. बात हैं विराट की तो, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना बल्ला पाकिस्तान के एक खिलाड़ी मोहम्मद आमिर को गिफ्ट दिया था.
विराट कोहली ने पाकिस्तान के धाकड़ गेंदबाज को विश्व T20 मुकाबले के दौरान अपना एक क्रिकेट बल्ला उपहार स्वरूप दिया. कोहली ईडन गार्डन्स मैदान पर भारत के नेट अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे, जब पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी आमिर के साथ उनका अभिवादन करने आए तो, कुछ देर तक बात करने के बाद विराट कोहली ने आमिर को अपना बेशकीमती बल्ला गिफ्ट कर दिया.
4. सचिन तेंदुलकर के लिए वसीम अकरम का तोहफा
टीम पाकिस्तान और टीम इंडिया क्रिकेटर (IND vs PAK) मैदान पर खेलते समय आक्रामकता दिखाने के लिए मजबूर होती हैं, वर्ष 1999 में, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था. इसी दौरान सचिन तेंदुलकर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम ने भारतीय बल्लेबाज को बधाई देने का मौका खो दिया था और उन्होंने बाद में टेस्ट मैच शुरू होने से पहले एक विशेष उपहार भी भेंट किया. साथ ही वीडियो में दोनों को एक-दूसरे के परिवारों के बारे में अनौपचारिक बातचीत करते हुए भी दिखें.
5. एशिया कप में विराट कोहली की क्लासिक पारी
द मेन इन ब्लू ने ग्रीन आर्मी का सामना एक जरूरी मैच में किया और विराट कोहली ने 330 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्ले से इतिहास रच डाला. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों – मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद के साथ शानदार शुरुआत की, जिन्होंने एक-एक शतक जड़ा.
उन्होंने पहले विकेट के लिए 224 रनों की एशिया कप रिकॉर्ड साझेदारी भी की, इसने ग्रीन गैंग को 6 विकेट पर 329 रन के स्कोर तक पहुंचाया दिया. हालांकि भारत की शुरुआत खराब की और बल्लेबाज गौतम गंभीर शून्य पर आउट हो गए. शून्य के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद, सभी भारतीय बहुत खुश दिखें, क्योंकि उन्हें भारत के अब तक के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों – सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की जबरदस्त बल्लेबाजी देखने का मौका मिला था.
विराट कोहली ने ढाका में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया और अपना हाई स्कोर बनाया, उन्होंने केवल 148 गेंदों में 183 रन बनाए ठोके. जिसके बाद विराट कोहली की पारी के चलते भारत छह विकेट से मैच जीता और एशिया कप से पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिल्हाने में सफल रहा.
Tags: टीम इंडिया, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर,