Shubman Gill and Sara Tendulkar: शुभमन गिल
Shubman Gill and Sara Tendulkar: शुभमन गिल

इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक मारा। तब से वह काफी सुर्खियों में हैं और उनकी इस उपलब्धि के लिए कई क्रिकेटर्स ने उन्हें बधाई दी है। इस बीच टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन को लेकर सचिन तेंदुलकर ने भी एक खास ऐलान किया है। लेकिन इस ट्वीट को फेक बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं पूरी खबर…

क्या है वो वायरल ट्वीट

रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर रिलेशन में हैं। बता दें कि सारा तेंदुलकर के साथ शुभमन गिल का नाम जुड़ रहा है। खबरों कि मानें तो सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहें हैं और इनको साथ में कई जगह स्पॉट भी किया गया है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट आया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टी नहीं हुई है इसे फेक बताया जा रहा है। इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा था कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की सगाई की घोषणा की गई है।

शानदार पारी से चर्चा में आए शुभमन गिल

शुभमन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी। शुभमन इस समय टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं ईशान किशन 4 नंबर पर मैदान में उतरते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शुभमन ने शानदार 208 रनों की पारी खेली थी। वे भारत की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने थे। इसके अलावा वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान सुनील गावस्कर ने क्रिकेटर शुभमन गिल को  निक नेम भी दिया है। सुनील गावस्कर ने कमेन्ट्री के दौरान शुभमन को ‘स्मूथ गिल’ (Smoothman Gill) का नाम दिया।