IPL 2022: मुंबई इंडियंस का सचिन तेंदुलकर को दिया गया तोहफा खूब हो रहा वायरल, विनोद कांबली को भी आया पसंद

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAR) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से दिए गए तोहफे का बनाया है और इसको अपने सोशल अकाउंट पर अपलोड किया है। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में…..
सचिन तेंदुलकर हैं मुंबई इंडियंस के मेंटॅार
दरअसल सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAR) ने मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के मेंटॉर के रूप में फ्रेंचाइजी को ज्वाइन किया है। अभी वो फिलहाल एक होटल में क्वारंटीन हैं। इनको होटल में क्वारंटीन करने से पहले फ्रेंचाइजी ने इसको एक तोहफा देने का प्लान बनाया था और जब सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAR) अपने रूम में पहुंचे तो यह देख कर अपनी पुरानी यादों में खो गए।
फ्रेंचाइजी ने उनके लिए शुरुआत से लेकर अब तक के क्रिकेट सफर का एक एलबम बनाया था। इसमें उनके बचपन से सबसे ज्यादा रन बनाने, सबसे अधिक शतक लगाने, विश्वकप 2011 के जीतने सहित अन्य फोटो के इयर वाइज अलबम टेबल पर सजाए हैं।
सचिन तेंदुलकर की वीडियो पर विनोद कांबली ने कहा, वाह! मास्टर क्या बात है
सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAR) ने जैसे की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया, फैंस तरह-तरह के कमेंट देने लगे। इस पर क्रिकेटरों में विनोद कांबली (VINOD KAMBLE)और सुरेश रैना (SURESH RAINA) ने रिएक्ट किया है। विनोद कांबली (VINOD KAMBLE)ने लिखा कि ‘क्या बात है मास्टर, पुरानी यादें ताजा हो गई।’ इसी तरह के कमेंट अन्य लोगों ने भी लिखें हैं।
बता दें कि मुंबई इंडियंंस (MI) अपना पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल (IPL ) में अब तक मुंबई इंडियंस (MI) सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। इस बार एमआई की टीम छठी बार खिताब जीतने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। मुंबई ने इशांत किशन (ISHANT KISHAN ) को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।
यहां देखें वीडियो…..