Sachin Tendulkar ने इन 55 नन्हे फैंस काे मैच देखने का दिया था निमंत्रण

Sachin Tendulkar ने न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाफ मैच के दौरान किया ऐसा काम, जीत लिया सभी फैंस का दिल

Sachin Tendulkar ने इन 55 नन्हे फैंस काे मैच देखने का दिया था निमंत्रण, पहली बार मिला था मौका

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) इस समय रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान है। सोमवार को इस लीग में इंडिया लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स के बीच में मुकाबला हुआ, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच पूरा नहीं हो पाया। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने अपने कुछ खास छोटे फैंस को देखने के लिए मैदान पर बुलाया, जो इस समय चर्चा में बने हुए हैं

55 आदिवासी बच्चों को निमंत्रण

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के 55 आदिवासी बच्चों को बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मैच देखने के लिए बुलाया था। आमंत्रण परमार्थिक संगठन सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के पहल के अंतर्गत दिया गया था। टूर्नामेंट के आयोजकों के द्वारा जारी की हुई प्रेस रिलीज में इस बारे में जानकारी दी गई थी। इस प्रेस रिलीज के अनुसार 55 आदिवासी बच्चे अपने जीवन में पहली बार स्टेडियम में जाकर इंटरनेशनल लेवल का क्रिकेट मैच देखे।

रुक गया मैच

फिलहाल बारिश होने की वजह से मैच रुक गया बाद में भीगे मैदान की स्थिति को देखते हुए मुकाबला रद्द करना पड़ गया। बारिश की शुरुआत के पहले मुकाबले में कुछ देर बल्लेबाजी कर पाए। इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए करीब 20000 दर्शकों को थैंक्यू किया, जो आखिरी पल तक मैच को खेलने की उम्मीद लगाए थे।

इस रिलीज में बताया गया कि इंडिया लीजेंड के कप्तान के तौर पर मैच खेलने के लिए होल्कर स्टेडियम के मैदान पर उतरने के पहले तेंदुलकर ने इन बच्चों के साथ बातचीत की उन्होंने बच्चों से कहा जीवन चुनौतियों से भरा हुआ है, लेकिन जो व्यक्ति जीवन में सारी चुनौतियों का समाधान ढूंढता है वही असली विजेता होता है।

इसे भी पढ़ें-Sachin Tendulkar ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेला पुराना Trademark Backfoot Punch, फैंस हो गए दिवाने

Exit mobile version