RSWS 2022 AUS-L vs SA-L: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच रीशिड्यूल मैच भी हुआ रद्द, देहरादून की बारिश बन रही विलेन

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ (RSWS) 2022 में आज यानी 24 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स (Australia Legends vs South africa Legends) के बीच भिड़ंत होने वाली थी। लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया। असल में दोनों टीमों के बीच यह मैच बीते शुक्रवार को ही खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से यह मैच आज रीशिड्यूल किया गया था, लेकिन बारिश की वजह से मैच आज भी न हो सका।
देहरादून की बारिश बन रही विलन
Unfortunately, Match no. 15 between @SAfrica_legends vs @aussie_legends has been called off due to #Dehradun weather conditions.
Both teams will share the points.
We look forward to Match 16 @LegendsSri vs @NZealandLegends today from 7:30 PM IST onwards.#Roadsafetyworldseries https://t.co/N4pfygxTzF
— Road Safety World Series (@RSWorldSeries) September 24, 2022
देहरादून में सीरीज के कुल छह मैच होने हैं। जिसमें से अभी तक सिर्फ एक ही मैच इंडिया और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच खेला गया है। चार साल बाद देहरादून में हो रहे अंतरराष्ट्रीय मैचों में बारिश खलल पैदा कर रही है। शुक्रवार को होने वाले मैच के लिए आए क्रिकेट प्रेमियों ने घंटों इंतजार किया। मैच शुरू होने का समय शाम साढ़े सात था।
इसके लिए छह बजे से ही दर्शकों ने स्टेडियम में आना शुरू कर दिया था और करीब आठ बजे तक दर्शकों ने मैच शुरू होने का इंतजार किया। लेकिन बारिश न रुकने की वजह से मैच शुरू न हो सका और क्रिकेट प्रेमियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर आयोजकों की ओर से बताया कि रद्द हुआ मैच शनिवार दोपहर 3:30 बजे से खेल जाएगा। लेकिन आज भी बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाया।
क्रिकेट प्रेमियों को मायूस होकर लौटना पड़ा

शुक्रवार को होने वाले मैच के लिए आए क्रिकेट प्रेमियों ने घंटों इंतजार किया। मैच शुरू होने का समय शाम साढ़े सात था। इसके लिए छह बजे से ही दर्शकों ने स्टेडियम में आना शुरू कर दिया था और करीब आठ बजे तक दर्शकों ने मैच शुरू होने का इंतजार किया। लेकिन वर्षा न रुकने की वजह से मैच शुरू न हो सका। आयोजकों ने आठ बजकर 20 मिनट पर मैच रद करने की घोषणा की और क्रिकेट प्रेमियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
AUS-L vs SA-L: दोनों टीमों का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स- शेन वॉटसन, कैमरन व्हाइट, कैलम फर्ग्यूसन, नाथन रियरडन, ब्रैड हॉज, ब्रैड हैडिन, जॉर्ज हॉरलिन, जॉन हेस्टिंग्स, ब्रेट ली, ब्राइस मैकगेन, डिर्क नानेस।
दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स- एंड्रयू पुटिक, मोर्ने वैन विक, एल्विरो पीटरसन, जैक्स रूडोल्फ, जोंटी रोड्स, वर्नोन फिलेंडर, ज़ेंडर डेर ब्रुइन, जोहान बोथा, एडी ली, गार्नेट क्रूगर, एलन डॉसन।
Tags: ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स, दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स,