IPL 2022, RR vs MI: मैन ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने बताया किस बल्लेबाजी नंबर पर खेलना करते हैं सबसे ज्यादा पंसद

By Aditya tiwari On May 1st, 2022
IPL 2022, RR vs MI: मैन ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने बताया किस बल्लेबाजी नंबर पर खेलना करते हैं सबसे ज्यादा पंसद

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 5 विकेट से करके सीजन की पहली जीत दर्ज की है. सूर्यकुमार यादव ने इस बल्लेबाजी नंबर को अपना पंसदीदा बताया है.

इन्हें सूर्यकुमार यादव ने दिया अपनी सफलता का श्रेय

IPL 2022, RR vs MI: 9वें मैच में खुला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के जीत का खाता, रोमांचक मैच में 5 विकेट से जीता

IPL 2022, RR vs MI: 9वें मैच में खुला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के जीत का खाता, रोमांचक मैच में 5 विकेट से जीता

सीजन में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने अब तक 3 अर्धशतक लगाए हैं. जिसके कारण ही वो मैन ऑफ द मैच बने हैं. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में सूर्यकुमार ने कहा कि-

“ मेरे लिए अंत तक खेलना वास्तव में महत्वपूर्ण था, लेकिन नंबर 3 पर मेरा काम खेल को आगे ले जाना था जहां से रोहित ने छोड़ा था. फिर भी, जिस तरह से चीजें चलीं उससे बहुत खुश हूं. अच्छा माहौल बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण जीत थी. वास्तव में आगे कुछ खेलों की प्रतीक्षा है,”

सूर्यकुमार यादव ने इस बल्लेबाजी नंबर को बताया अपना पंसदीदा

मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के मध्यक्रम के बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने बहुत बड़ा नाम कमाया है. अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम को लेकर अब इस खिलाड़ी ने बड़ा खुलासा किया है. मैन ऑफ द मैच सूर्यकुमार ने कहा कि-

“ मैंने सभी नंबरों पर बल्लेबाजी का आनंद लिया है, लेकिन मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि मैं अपनी पारी को उसी के अनुसार तेज कर सकता हूं और खेल को आगे ले जा सकता हूं. मैं वास्तव में लचीला हूं. (यह जीत) बहुत सारी सकारात्मकता फैलाती है, यहां तक ​​कि प्रैक्टिस सेशन में भी, हम एक-दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे हैं.”

Tags: मुंबई इंडियस, राजस्थान रॉयल्स, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,