IPL 2022, LSG vs RR: संजू सैमसन ने खोला रविचंद्रन अश्विन के रिटायर्ट हर्ट होने के पीछे का राज, इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय

By Aditya tiwari On April 11th, 2022
IPL 2022, PBKS vs RR: संजू सैमसन ने इन 2 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय, बताया अगले मैच को लेकर टीम की रणनीति

आईपीएल 2022 (IPL 2020) का आज 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम नहीं कर पाई और 3 रनों से मैच हार गई. संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने खोला अश्विन के रिटायर्ट हर्ट होने की वजह.

रविचंद्रन अश्विन के फैसले पर बोले कप्तान संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज करके पॉइंटस टेबल में किया फेरबदल

ipl-2022-lsg-vs-rr POINTS TABLE

आज आईपीएल (IPL) में पहली बार रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) रिटायर्ट हर्ट हुए. जिसके बारें में बताते हुए कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने कहा कि-

“ यह इस पर निर्भर करता है कि उसने अपने पहले 3 ओवर कैसे फेंके हैं. महसूस हुआ कि उसने अच्छा प्रदर्शन किया है और वह आश्वस्त है कि वह अपनी वाइड यॉर्कर ही फेकेगा, जिस पर ऑफ सीजन में वो काम भी कर रहे थे. उन्हें सैयद मुश्ताक में देखा और वह ज़बरदस्त वाइड यॉर्कर कर रहे थे. पहली गेंद से पहले बोल्ट मेरे पास आए, मुझसे कहा ‘संजू योजना में बदलाव है, मैं अराउंड द विकेट केएल राहुल को गेंद डालने जा रहा हूँ और सीधे उसके पैरों में गेंद डालूंगा और वो गेंद डाली. बोल्ट के आसपास रहना मजेदार है और उनका कौशल काबिले तारीफ है.”

उन्होंने आगे कहा कि-

“ यह राजस्थान रॉयल्स (अश्विन के रिटायर्ड आउट होने पर) का फैसला था. हम अलग-अलग चीजों की कोशिश करते रहते हैं। सीजन से पहले इसके बारे में बात कर रहे हैं. हमने सोचा कि अगर कुछ स्थिति आती है, तो हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। टीम का फैसला था.”

हेटमायर की बल्लेबाजी पर बोले कप्तान संजू सैमसन

शिमरॉन हेटमायर (SHIMRON HETMYER) की जमकर तारीफ करते हुए कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने कहा कि-

“ हेटमायर के साथ बातचीत कुछ इस प्रकार होती है, क्या आपने खाया है, क्या आप अच्छी तरह सोए हैं और क्या आप खुश हैं’, बस. उनके पास अनुभव है, वास्तव में उनके पास क्रिकेट की महान समझ है. हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.चहल ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें 1-20 ओवर में कभी भी गेंद दी जा सकती है. अगर में कहूं तो वह भारत के वर्तमान में सबसे महान लेगस्पिनर हैं. सोचा क्यों न अंत में उसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाए जब प्रेशर ज्यादा हो.”

 

Tags: रविचंद्रन अश्विन, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपरजांयट, संजू सैमसन,