IPL 2022, RR vs GT, STAT: इस मैच में बने 9 बहुत बड़े रिकॉर्ड, कप्तान हार्दिक पांडया ने रिकॉर्ड्स की लगा दी लाइन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 24वां मुकाबला आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नजर आयी. जहाँ संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जहाँ पर गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) नहीं कर पायी और 37 रनों से मैच हार गयी. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने, वहीं हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.
इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने, वहीं हार्दिक पांडया ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन
1. रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने आज अपना पहला ओवर करते ही 600 ओवर पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
2. युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने आज अपना पहला विकेट लेते ही आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर 5 पर पंहुच गए हैं. उन्होंने हरभजन सिंह के 150 विकेटों के आकड़ो को पार कर लिया है.
3. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने आज 62 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं.
4. विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 50 मैच पूरे कर लिए हैं.
5. जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने आज अपने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया है.
6. हार्दिक पांडया ने आज अपने आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक जड़ा है.
ipl-2022-rr-vs-gt SANJU SAMSON
7. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीमें आईपीएल में पहली बार आमने-सामने आयी. जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने जीत दर्ज की है.
8. अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही यश दयाल (YASH DAYAL) ने 3 विकेट अपने नाम किया है.
9. पांच मैचों में यह पहली बार है जब टाइटंस ने पॉवरप्ले के अंदर 45 से अधिक रन दिए हैं.
Tags: गुजरात टाइटंस, रविचंद्रन अश्विन, राजस्थान रॉयल्स, हार्दिक पांडया,