आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज 24वां मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नजर आ रही है. जहाँ संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जहाँ पर गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) नहीं कर पायी और 37 रनों से मैच हार गयी. संजू सैमसन ने बताया क्यों रविचंद्रन अश्विन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था.
संजू सैमसन ने बताया हार की सबसे बड़ी वजह

गुजरात के खिलाफ मिली 37 रनों की हार के बाद राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम निराश थी. जिसके बारें में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने कहा कि-
“आप कह सकते हैं कि (गुजरात ने 10-15 रन अतिरिक्त बनाए) लेकिन मैं उनके बल्लेबाजों को श्रेय देना चाहूंगा. हार्दिक ने बहुत अच्छी पारी खेली, उन्होंने उस स्कोर को हासिल करने के लिए वास्तव में अच्छा खेला. अगर हमारे हाथ में विकेट होते तो मुझे लगता है कि यह टार्गेट चेज करने लायक था.”
सैमसन ने आगे कहा कि-
” रन रेट के मामले में हम लगभग वहां थे, पावरप्ले में हमारे पास वास्तव में बेहतर रन रेट था, लेकिन हम विकेट गंवाते रहे. प्रशिक्षण में कल रात अजीब तरह की समस्या, निश्चित रूप से उन्हें (बोल्ट) याद किया. उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आएंगे. हार्दिक का आज का दिन बहुत अच्छा रहा, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की.”
अश्विन को ऊपर बल्लेबाजी पर भेजने के फैसले पर बोले संजू सैमसन

रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया. जिसके बारें में कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि-
” मैंने इस लीग में इतने साल खेला है कि यह समझने के लिए कि प्रत्येक मुकबला महत्वपूर्ण है. अगले गेम में सीखना और मजबूत वापसी करना बहुत महत्वपूर्ण है. मैं पिछले सीजन तक लगातार नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी कर रहा था.”
उन्होंने आगे कहा कि-
” इसलिए हमने उस फ्लेक्सिबिलिटी को रखने का फैसला किया, नंबर 4 या 5 पर या जहां भी टीम को मेरी जरूरत हो, मैं बल्लेबाज़ी करूंगा. आर अश्विन जैसा कोई होने से हमें ऐसा करने की इजाजत मिलती है, देवदत्त पडिक्कल ने पहले तीन मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की. इसलिए यह सब उस संयोजन पर निर्भर करता है जो हम खेल रहे हैं.”

