आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आईपीएल क्वालिफायर-1 का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 24 मई 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करेगी। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन 14 मैचों में से 10 मैचों में जीत हासिल की हैं और इस सीजन की सबसे सफल टीम बनकर उभरी हैं।
यह प्लेइंग इलेवन दिलाएगी गुजरात टाइटंस को पहला आईपीएल टाइटल

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अपने खेल से सभी को चौंका दिया है शुरू में लोगों को ऐसा लगता था कि टीम मे कोई खास बात नहीं हैं। लेकिन सीजन के बीच में आते- आते यह टीम सबकी फेवरेट बन चुकी हैं। गुजरात ने हर मुकाबले में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी को सर्वश्रेष्ठ बनाया हैं। जहां मैच बल्लेबाजी जीता सकती थी वहां गुजरात ने मैच जीता और जहां पर गेंदबाजी मैच जीताती गुजरात के गेंदबाजों ने वह मैच जीत के दिखाया हैं।
आईपीएल क्वालिफायर-1 में राजस्थान के खिलाफ गुजरात टाइटंस शुभमन गिल और ऋध्दिमान साहा के ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरती नज़र आएगी। मिडिल आर्डर को डेविड मिलर, कप्तान हार्दिक पंड्या, राहुल तेवतिया और युवा बल्लेबाज सांई सुदर्शन संभालते दिखेंगे। गुजरात टाइटंस इस सीजन अपने घातक गेंदबाजी अटैक के लिए जानी जाती हैं। गेंदबाजी क्रम लॉकी फर्गुसन, मोहम्मद शमी, राशिद खान, अलजारी जोसेफ और यश दयाल के शानदार बॉलिंग अटैक से पूरा होगा।
क्वालिफायर-1 के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, ऋध्दिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, सांई सुदर्शन, लॉकी फर्गुयस्न, मोहम्मद शमी, राशिद खान, यश दयाल, अलजारी जोसैफ।
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स लीग चरण के मुकाबलों में एक बार टकराई थी जिसमें कप्तान हार्दिक पंड्या के नाबाद 87 रन, लॉकी फर्गुसन के 4 ओवर में 3 विकेट और युवा यश दयाल के 4 ओवर में 3 विकेट से गुजरात ने राजस्थान को 37 रनों से शिकस्त दी थी।

