हार्दिक पांडया ने अपनी चोट को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया कब होंगे पूरी तरह से फिट
ipl 2022 kkr vs gt hardik pandya win

आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 24वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जहाँ पर गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) नहीं कर पायी और 37 रनों से मैच हार गयी. मैन ऑफ द मैच बने कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने अपने चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

हार्दिक पांडया ने बताया कब होंगे पूरी तरह से फिट

अब तक हार्दिक पांडया की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं बल्ले और गेंद दोनो से ही पांडया कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“ यह जीत बहुत खास है. मुझे केवल क्रैंप हो रहे थे और कोई चोट नहीं लगी है. पिछले मैच में मैंने 15 ओवर और इस बार 17 ओवर बल्लेबाज़ी की और शायद यह इसका नतीजा था. बतौर कप्तान, मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहता था ताकि अन्य बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिल सके. कप्तानी में मज़ा आता है क्योंकि आप आगे बढ़कर नेतृत्व कर सकते हैं. सब साथ मिलकर एक-दूसरे की सफलता का आनंद ले रहे हैं. हमने ऐसा माहौल बनाया है और यह हमारे लिए काम कर रहा है.”

पॉइटंस टेबल में टॉप पर पंहुची गुजरात टाइटंस

ipl-2022-rr-vs-gt SANJU SAMSON

इस मैच में के बाद पॉइंट्स टेबल का खेल बदल गया है.इस जीत के साथ गुजरात की टीम 8 अंक प्राप्त कर अब पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुँच गई है. मैच में हार के कारण राजस्थान की टीम को नुकसान हुआ है. कल तक यह टीम पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर पहले नंबर पर मौजूद थी. हार्दिक पांडया की टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से आज का मैच गवां कर राजस्थान रॉयल्स नीचे खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गई है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *