एशिया कप 2022 से पहले ये 3 बड़ी चुनौती हैं कप्तान रोहित शर्मा के सामने, दूर नहीं हुई तो हार होगी पक्की

एशिया कप 2022 की शुरुआत होने में गिनती के दिन ही बाकी रहे है। एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होने वाली है।इसमे टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ अपना मैच खेलेगी। हालांकि भारतीय टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार दिख रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के सामने है ये 3 बड़ी चुनौती, जिसने उनकी टेंशन बढ़ के रखी है।
रोहित शर्मा अपना ओपनिंग पार्टनर किसे बनाएं
टीम इंडिया ने पिछले कुछ समय में बार बार ओपनिंग आर्डर में बदलाव किए है। हाल ही में खेली जा रही वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ सीरीज में भी हमे यही देखने को मिला। एशिया कप में बतौर ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल रह सकते है। लेकिन केएल राहुल इस समय चोटिल है तो वह शुरुआत की मैचो में वह खेल नही पाएंगे ऐसे में रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) की टेंशन बढ़ना लाजमी है।
भारतीय टीम में हो सकता है, ईशान किशन को बैकअप ओपनर के तौर पर मौका मिले लेकिन पिछले कुछ मैचो की बात करें तो ऋषभ पंत ओर सूर्यकुमार यादव को भी पारी की शुरुआत करने को भेजा गया था। ऐसे में ये बड़ी चुनौती होगी रोहित शर्मा के सामने की वो अपना साथी ओपनर किसे बनाएं।
विराट कोहली का फॉर्म में आना जरूरी
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड दौरे के बाद अब ब्रेक पर है। विराट कोहली अब सीधा एशिया कप में खेलते नजर आ सकते है। विराट कोहली (Virat Kohli) इस दौरान लगातार रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) टीम इंडिया के लिए एक बड़ा वीक-पॉइंट साबित हो सकते है। इस टूर्नामेंट में विराट का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए काफ़ी जरूरी है। अगर ऐसा नही हुआ तो टीम को भारी खामियाजा उठाना पड़ सकता है।
भारतीय टीम को तीसरे तेज गेंदबाज की है जरूरत
वनडे में दूसरी बार जसप्रीत बुमराह ने लिया 5 विकेट हॉल
एशिया कप 2022 में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshvar kumar ) ओर बुमराह ( Jasprit bumrah ) तेज़ गेंदबाजी करने के लिए टीम की पहली पसंद रह सकते है। इसन दोनो ही खिलाड़ियों ने वर्तमान में जबरदस्त खेल कौशल दिखाया है। लेकिन भारतीय टीम को और एक तीसरे तेज़ गेंदबाज की जरूरत भी होगी।
भारतीय टीम में तीसरे तेज़ गेंदबाज के लिए आवेश खान ( Aavesh khan ) ओर अर्शदीप सिंह ( Arshdeep singh ), हर्षल पटेल (Harshal Patel) प्रबल दावेदार माने जा रहे है। लेकिन इन तीनो खिलाड़ियों मेसे कौन सा खिलाड़ी तीसरे तेज़ गेंदबाज के रूप में टीम में जगह लेगा इसका निर्णय होना अभी बाकी है।
अगर देखा जाए तो आवेश खान इतना अच्छा प्रदशर्न नही कर पाए, अर्शदीप सिंह ने जबरदस्त गेंदबाजी की है, वैसे ही हर्षल पटेल की बात करे तो वह चोट की वजह से ब्रेक ओर जाने के बाद वह पूरी तरह फिट और तैयार है। ऐसे में रोहित शर्मा के लिए इन तीनो में से किसे तीसरे तेज़ गेंदबाज के रूप में टीम में लेना बड़ी टेंशन वाली बात है।
Tags: एशिया कप 2022, रोहित शर्मा, विराट कोहली,