सूर्यकुमार यादव की चमक को लेकर रोहित शर्मा ने 11 साल पहले की थी यह भविष्यवाणी, इंग्लैंड दौरे में हुई सच

सूर्यकुमार यादवः रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में भारत (INDIA) ने इंग्लैंड (ENGLAND) को उनकी ही जमीं पर टी-20 में मात दी हैं। भारत ने 2-1 से शानदार तरीके से सीरीज में जीत दर्ज की हैं। सीरीज के हर मुकाबले में भारत नए मैच विनर प्राप्त हुए हैं। जिन्होने आगे आकर जिम्मेदारी लेकर टीम को जीत दिलाई हैं। सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत 216 रनों का पीछा कर रही थी। जिसमें भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) धमाकेदार तरीके से चमके हैं।
हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा हैं। जिसमें उन्होने सूर्यकुमार यादव को लेकर भविष्यवाणी की थी। आइए आपको रोहित की भविष्यवाणी के बारे में बताते हैं।
रोहित शर्मा ने की थी 11 साल पहले सूर्यकुमार यादव पर भविष्यवाणी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने कल धमाकेदार तरीके से इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का अंत किया। भारत भले ही सीरीज का आखिरी मैच हार गई हो। लेकिन भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जिस तरह से चमके हैं, उन्होने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया हैं। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की टीम की ओर से आईपीएल में प्रदर्शन करते हैं। अपने प्रदर्शन से सूर्या मुंबई की टीम का अहम हिस्सा हैं।
आईपीएल में लाजवाब प्रदर्शन से सूर्या ने भारतीय टीम का टिकट पाया था। भारतीय टीम में आकर भी सूर्या ने एक से बढ़कर एक पारी खेली हैं। जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी सबसे ऊपर मानी जा रही हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भारत के कप्तान होने के साथ-साथ मुंबई इंडियंस की भी कप्तानी करते हैं।
रोहित का साल 2011 एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा हैं। जिसमें उन्होनें सूर्याकुमार यादव को लेकर भविष्यवाणी की थी। रोहित चेन्नई में हुए बीसीसीआई के एक अवॉर्ड फंक्शन में शरीक हुए थे, रोहित का कहना था- “भारतीय क्रिकेट में शानदार खिलाड़ी नजर आएंगे, जिसमें मुंबई के बल्लेबाज सूर्या पर जरूर नजर रखिएगा।”

सूर्या की शतकीय पारी ने दुनिया को किया दीवाना

भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई को खेला जा रहा था। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम विकेट खोती नजर आई थी। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अपने शानदार बल्लेबाजी से भारत को मैच जीतवाने की पूरी कोशिश की। सूर्या ने 117 रनों की धुआंधार पारी खेली।
यह शतकीय पारी सूर्या की पहली शतकीय पारी भी थी। इस पारी के साथ सूर्या भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं जिसके नाम टी-20 में शतक हैं। सूर्या की पारी का हर कोई दीवाना हो गया हैं। यहां तक की इंग्लैंड के गेंदबाज भी सूर्या की पारी पर खुश होते नजर आए। मैच में सूर्या ने भारत को कमजोर स्थिति से उबारने का काम करते हुए शानदार पारी खेली थी।
Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,