दुनिया का एकलौता खिलाड़ी जिसने खेले हैं सभी टी20 वर्ल्ड कप, अब 2022 में विरोधियों के लिए खौफ पैदा कर भारत को जीतवाएगा दूसरा वर्ल्ड कप

रोहित शर्माः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का आगाज जल्द ही आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में होने वाला हैं। कल 12 सितंबर को भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की घोषणा की गई। भारत का पिछला वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं था। भारतीय टीम लीग स्टेज तक के मैच ही खेल पाई थी। इस वर्ल्ड कप में भारत की कमान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को सौंपी गई हैं।
रोहित शर्मा की कप्तानी पर शक करने की कोई गुंजाइश नहीं हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम इस बार अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आएगी। इस टूर्नामेंट में भारत को ट्रॉफी दिलवाने का सपना लेकर हिटमैन मैदान में तो उतरेंगे ही लेकिन कुछ और कारणों के चलते भी यह टूर्नामेंट रोहित के लिए काफी खास होने वाला हैं। आइए आपको बताते हैं-
सभी टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं हिटमैन

टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत साल 2007 में हुई थी। जिसे भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की अगुवाई में जीता था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इस वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे। तब वो सिर्फ 20 साल के ही थे। यह वर्ल्ड कप रोहित का डेब्यू आईसीसी टूर्नामेंट भी था।
रोहित ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए दो महत्वपूर्ण पारियां भी खेली थी। रोहित ने इस टूर्नामेंट में दक्षिण अप्रीका के खिलाफ 40 गेंदों में 50 रन की नाबादा पारी। और फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंद में 30 रन बनाकर टीम को जीत दर्ज करवाने वाली पारी खेली थी।
आपको बता दें पहले टी20 विश्व कप से लेकर अब तक के विश्व कप को लेकर रोहित शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर वर्ल्ड कप का हिस्सा रहें हैं। 20 साल के युवा के रूप में शुरूआत करने वाले रोहित अब भारत की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं।
भारत को दूसरा टी20 विश्व कप जीतवाने मैदान में उतरेंगे रोहित शर्मा

साल 2007 के बाद अब तक भारतीय टीम ने एक बार भी टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम नहीं किया हैं। साल 2016 में टीम ने सेमीफाइनल का सफर तय किया था। इस बार भारतीय टीम जीतने के इरादे से मैदान में उतरती नजर आएगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इस वर्ल्ड कप में सबसे अहम किरदार रहने वाले हैं।
रोहित शर्मा कप्तान बनने से पहले और कप्तान बनने के बाद विरोधी टीमों को धूल चटाते हुए नजर आते हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 32 टी20 मुकाबले जीते हैं। जिसके साथ वह भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान भी हैं। रोहित ने साल 2007 से लेकर साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप की 30 पारियों में 131.52 के स्ट्राइक रेट से और 8 अर्धशतकीय पारियों की मदद से 847 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में भी अपने बल्ले और कप्तानी का जादू बिखेरते हुए भारत को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप दिलवाते हुए नजर आएंगे।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,