पंत और कार्तिक को लेकर Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान, बताया कौन है सबसे अच्छा विकेटकीपर बल्लेबाज

टीम इंडिया आज विश्व की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। भारतीय क्रिकेट टीम आज एक विश्वस्तरीय टीम बन चुकी है। रोहित शर्मा इस समय भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान बन चुके हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में दे दी गई है। रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौके दिए हैं।
….तो कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से जब युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बारे में पूछा गया तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा है कि दोनों एक दूसरे के बिल्कुल अलग हैं इन दोनों की तुलना नहीं की जा सकती। ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग अच्छी है। दिनेश कार्तिक एक अनुभवी खिलाड़ी हैं दिनेश कार्तिक ने कई बार खुद को एक अच्छे विचार के रूप में साबित किया है।
दिनेश कार्तिक ने की वापसी

आपको बता दें कि भारतीय टीम के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक कई दिनों बाद टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर आए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पिछले कई दिनों से टीम इंडिया से लगातार बाहर चल रहा थे। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल सीजन 2022 में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर से टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है।
Read More-Asia Cup में कौन सा खिलाड़ी मचाएगा धमाल, विराट और बाबर आजम में से किसके हैं सबसे बेहतरीन आंकड़े
Tags: ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा,