IND vs SL: ऐतिहासिक जीत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बजाय इस खिलाड़ी को दिया श्रेय, अगली सीरीज के लिए दिया हिंट

भारत और श्रीलंका के बीच की वनडे सीरीज का आज तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला गया जिसमें एक और जीत हासिल करते हुए भारत ने 3–0 के साथ ही पूर्ण बहुमत से सीरीज अपने नाम कर ली. आज के इस आखिरी मैच में श्रीलंका को बेहद शर्मनाक हार का सामना करना और भारतीय टीम ने 317 रनों से शानदार जीत अपने नाम की. वहीं सीरीज इतनी बेहतरीन अंदाज में अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच प्रेजेंटेशन में खुशी जाहिर करते हुए अपना बयान दिया.
रोहित शर्मा का आया बड़ा बयान
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज को पूर्ण बहुमत से अपने नाम करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना बयान देते हुए कहा,
“हमारे लिए ये बेहतरीन सीरीज रही. कई सारे सकारात्मक पहलू रहे. जब और जहां चाहा विकेट हासिल किया और बल्लेबाजों ने रनों की बरसता की. मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन काफी प्रभावित रहा. वो काफी प्रतिभा रखते हैं और जिस तरह उन्होंने पिछले दो साल में खुद को उभारा और निखारा है वो काफी अच्छा रहा है और ये भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी काफी अच्छा है.
आज के मैच में हमने सिराज के पांचवे विकेट के लिए काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए. मगर जो चार उन्होंने इस मैच में हासिल किए हैं वो उनके हैं और पांचवा जल्द आएगा. हम अगली सीरीज के लिए जल्द लोकेशन पर पहुंचेंगे और वहां की पिच देखते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन पर ध्यान देंगे. न्यूजीलैंड पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीता है हाल में ऐसे में उससे भिड़ना उतना भी आसान नहीं होने वाला है.”
रोहित शर्मा का प्रदर्शन
श्रीलंका के खिलाफ आज वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो की टीम के लिए बेहद किफायती रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल. दोनो ने ही मिल कर टीम को अच्छी शुरुवात दी.
जहां शुभमन गिल ने 116 रनों की शतकीय पारी खेली वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ कम नहीं रहे. उन्होंने ने भी अर्धशतक जड़ते का पूरा प्रयास किया लेकिन भले ही कामयाब न हो सके पर उन्होंने 42 रनों की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले. रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी.
Tags: रोहित शर्मा,