रोहित शर्मा बचपन में गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के हुआ करते थे फैन, किया था बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) बचपन में गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) के नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के फैन हुआ करते थे। अपने शुरुआती दिनों के इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही है। वैसे यह उस समय की बात है जब क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) का युग चल रहा था।
हर कोई भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का फैन हुआ करता था। हर खिलाड़ी की कल्पना होती थी कि हम भी सचिन जैसे ही खिलाड़ी बने। इसके उलट कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) सचिन तेंदुलकर के नहीं इस खिलाड़ी के फैन हुआ करते थे।
कप्तान रोहित शर्मा थे इस खिलाड़ी के फैन
कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने अपने शुरुआती दिनों के इंटरव्यू में बताया है कि वो शुरुआती दिनों में सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) के फैन न होकर वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) के फैन हुआ करते थे। उन्होंने बताया है कि सहवाग के बल्लेबाजी की आक्रामकता उनको खूब भाती थी।
वीरेंद सहवाग पहली ही गेंद से शॉट खेलना शुरू करते थे और क्रीज पर रहते हुए लगातार रन बनाते रहते थे। बाद में जब रोहित शर्मा ओपनिंग करने आने लगे तो उनकी शैली भी सहवाग जैसी हो गई थी। फैंस व क्रिकेट पंडित उनकी तुलना अक्सर सहवाग से किया करते थे। हालांकि बाद में रोहित शर्मा वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG के साथ सचिन तेंदुलकर के फैन हो गए थे।
तेज गेंदबाज बनना चाहते थे कप्तान रोहित शर्मा
कप्तान ROHIT SHARMA ने जब क्रिकेट की शुरुआत की तो वो पहले तेज गेंदबाज बनना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने स्पिनर बनने की ठानी और स्पिन गेंद कराना शुरु किया। बाद में उनके कोच दिनेश लाड ने उनमें बल्लेबाजी के हुनर दिखाई दिए तो उनको बल्लेबाज बनाने की ठानी और फिर वो बल्लेबाज बन गए।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अब भारतीय टीम के तीनों फार्मेट के कप्तान हैं। वो आईपीएल (IPL) के इस सीजन में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका जलवा कायम है। दूसरी सबसे बड़ी बात यह है कि कप्तान रोहित (ROHIT SHARMA) सोने के बहुत शौकीन हैं। विराट कोहली ने उनके बारे में कहा भी कि रोहित कहीं भी सो सकता है।
Tags: आईपीएल 2022, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर,