हांगकांग के खिलाफ मैच जीतकर कप्तान Rohit Sharma बना लेंगे बड़ा रिकॉर्ड, किंग कोहली को भी छोड़ देंगे पीछे

By Satyodaya On August 30th, 2022
हांगकांग के खिलाफ मैच जीतकर कप्तान Rohit Sharma बना लेंगे बड़ा रिकॉर्ड, किंग कोहली को भी कर देंगे पीछे

भारतीय टीम ने 28 अगस्त को खेले गए अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को करारी हार का सामना कराया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर बेहतरीन जीत हासिल कर ली है। वहीं अब भारतीय टीम एशिया कप का अपना दूसरा मैच हांगकांग के खिलाफ 31 अगस्त को खेलने वाली है। पहले मुकाबले की जीत का जश्न मनाते हुए भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने की भरपूर कोशिश करेगी।

अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए और भी शानदार होने वाला है। हांगकांग के खिलाफ एशिया कप का मैच कप्तान रोहित शर्मा के लिए बेहद अहम रहने वाला है। इस मैच को जीतकर कप्तान रोहित शर्मा बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

रोहित शर्मा के लिए दूसरा मैच रहने वाला है बेहद अहम

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम कल 31 अगस्त को हांगकांग के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी इस दौरान रोहित शर्मा मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। दरअसल आपको बता दें रोहित शर्मा ने 36 t20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की तरफ से कप्तानी की कमान संभाली है। रोहित शर्मा ने अगर यह मैच जीत लिया तो उनकी इस फॉर्मेट में 31वीं जीत होगी। इस रिकॉर्ड में वहां विराट कोहली को भी पीछे छोड़ देंगे। अगर उन्होंने यह मैच जीत लिया तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान किंग कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विराट कोहली को भी कर देंगे पीछे

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने अगर यह मैच जीत लिया तो विराट कोहली को भी पीछे छोड़ देंगे। किंग कोहली ने अपने करियर में अभी तक 50 T20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 30 मैचों में जीत हासिल की है। अगर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने हांगकांग के खिलाफ मैच जीत लिया तो रोहित शर्मा के नाम एक और जीत हो जाएगी। कहीं आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में 42 T20 मैच जीते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा T20 मैच जीते हैं।

Read More-Ravindra Jadeja से संजय मांजरेकर ने पूछा ऐसा सवाल कि हैरान रह गए जड्डू, बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

Tags: किंग कोहली, भारतीय टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version