IND vs SL: मुकाबले के बीच कप्तान रोहित शर्मा पर टूटा दुखो का पहाड़, उनके करीबी का हो गया निधन, चेहरे पर दिखा दुख

By Adeeba Siddiqui On January 10th, 2023
रोहित शर्मा

भारत और श्रीलंका के बीच आज से वनडे सीरीज का आज हुए है. श्रीलंका के खिलाफ भारत के इस पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वापसी की है. रोहित ने अपनी वापसी बेहद दमदार रूप से की. उन्होंने इस पहले मुकाबले में धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी इस बेहतरीन पारी के बाद कप्तान रोहित ने आसमान की ओर देखते हुए इमोशनल होते नजर आए. उनके इमोशनल होने के पीछे की वजह कही न कहीं उनकी वो कीमती चीज रही जो बीते दिनों उनसे दूर हो गई.

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जबरदस्त पारी खेली. उन्होंने तूफानी अंदाज में मैदान पर वापसी की. हालांकि रोहित ने टूटे दिल के साथ मैदान पर वापसी की. भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ चौका जड़कर जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया, वो आसमान की तरफ देखने लगे. इस दौरान वो काफी भावुक भी हो गए थे. दरअसल बीते दिनों ही रोहित ने अपने कीमती चीज खो दी. वो जिससे बेइंतहा मोहब्बत करते थे, उसने दुनिया को अलविदा कह दिया. चलिए जानते हैं कौन है ये.

मायूस दिखे कप्तान शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जिस बेहद प्यारी चीज की हम बात कर रहे हैं वो उनका पेट मैजिक था. मैजिक रोहित शर्मा का पालतू कुत्ता था जिससे वो बेहद प्यार करते थे. बीते कुछ दिनों पहले रोहित शर्मा ने अपने पेट को खो दिया है. आज रोहित शर्मा बिखरे और निराश दिल के साथ मैदान में उतरे और श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 83 रनों की पारी खेलते दिखे. उनके बल्ले से इस दौरान 9 चौके और 3 छक्के निकले. इसी के साथ शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा ने 143 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई.

चोट में जड़ा अर्धशतक

कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से निकला आज का ये अर्धशतक दुसरा अर्धशतक रहा जो उन्होंने चोट लगने के बाद जड़ा है. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में चोटिल होने के बाद उसी मैच में भारतीय टीम के किए बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस मैच के बाद से ही रोहित शर्मा भारतीय टीम से दूर बने हुए थे. लेकिन आज इस मैच के साथ अपनी वापसी करते हुए उन्होंने अर्धशतक जड़ा और जोरदार वापसी की.

कप्तान का बना रहा इंतजार

रोहित शर्मा ने आज श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजी की, और उन्हें देखते हुए ऐसा प्रतीत हुआ जैसे मानो आज उनके बल्ले से रनों की जम कर बरसात होगी और वो पिछले 3 साल का सूखा खत्म करते हुए शतकीय पारी खेलते नजर आएंगे. लेकिन ऐसा हो न सका और उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाज मधुशंका के गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया.

Tags: रोहित शर्मा,
Exit mobile version