ऋषभ पंत को लेकर डॉक्टर्स ने कही ये बात, विश्व कप 2023 का नहीं बन पायेंगे हिस्सा

विश्व कप 2023 से पहले भारतीय टीम को लगा सबसे बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ अभी से टूर्नामेंट के बाहर

ऋषभ पंत (युजवेंद्र चहल)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियां टीम इंडिया करने जा रही है। भारत 12 साल बाद क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। भारत ने इसके पहले साल 2011 में विश्व कप की मेजबानी की थी और भारत ने विश्व कप का खिताब भी जीता था। इसके बाद 12 साल बाद वह मेजबानी करने वाले हैं। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले एक बुरी खबर टीम इंडिया के लिए आई है। इस कप के लिए टीम इंडिया का ये धाकड़ खिलाड़ी ऋषभ पंत नहीं खेलेंगे…

ऋषभ पंत को लेकर डॉक्टर्स ने कही बात

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बीते 30 दिसंबर को रुड़की में सड़क हादसा हो गया था। इस दुर्घटना में उन्हें कई चोटें भी आई हैं।  ऋषभ पंत की पहले उत्तराखंड में इलाज चल रहा था और अभी उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। ऋषभ को गंभीर चोटें आयी है। जिसके कारण वह काफी लंबे समय तक मैदान से बाहर हो सकते हैं।

ऋषभ के हाल को लेकर क्या बोले डॉक्टर्स

बीसीसीआई के सूत्रों ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया है कि डॉक्टरों का मानना है कि ऋषभ पंत को मैदान पर वापसी करने के लिए कम से कम 8-9 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर हो सकते हैं। एक स्पोर्ट्स वेब पोर्टल की मानें तो ऋषभ पंत की सूजन कम नहीं होती, तब तक कोई एमआरआई या सर्जरी नहीं की जाएगी। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ऋषभ को काफी ज्यादा लिगामेंट टीयर है।

आपको बता दें कि ऋषभ पंत 30 तारीख को रुड़की अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। जिसके बाद उनकी कार जल गई।  हादसे में पंत को भी गंभीर चोटें आई, वह खुद ही कार का कांच तोड़कर बाहर निकले थे। उत्तराखंड के देहरादून में इलाज चला और वर्तमान में उनका इलाज मुंबई में चल रहा है।

Exit mobile version