“आज कल वो कमेंट्री करने लगा हैं क्या”, अपने ही दोस्त के बयान पर रोहित शर्मा ने दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन, जानिए वजह

By Twinkle Chaturvedi On July 30th, 2022
रोहित शर्मा (अंजिक्य रहाणे)

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज जीती हैं, शिखर धवन अपने इस कारनामे से पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं जिन्होने वेस्टइंडीज को उन्हीं की जमीं पर वाइटवॉश किया हैं। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (PRAGYAN OJHA) ने शिखर धवन को लेकर प्रतिक्रिया दी हैं।

प्रज्ञान के बयान को लेकर एक पत्रकार ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक सवाल पूछ लिया, रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जवाब देते हुए ऐसा रिएक्शन दिया जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए आपको रोहित शर्मा का जवाब बताते हैं-

प्रज्ञान ओझा ने शिखर धवन को लेकर दी यह प्रतिक्रिया

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड दौरे के बाद अब वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) में भी जौहर दिखाना शुरू कर चुकी हैं। वनडे सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से शिक्सत दी हैं। वनडे के बाद अब पांच मैचों की टी-20 सीरीज की बारी हैं, जिसका पहला मैच आज 29 जुलाई को भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलती नजर आएगी।

हाल ही में पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा (PRAGYAN OJHA) ने शिखर धवन को लेकर एक बयान दिया हैं, प्रज्ञान का कहना हैं कि शिखर धवन को वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए ओपनिंग करनी चाहिए। शिखर धवन और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) दोनों की ओपनिंग जोड़ी कमाल की हैं, सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बाद दोनों भारत के सबसे सफल जोड़ी में शुमार हैं।

क्योंकि वह और रोहित विश्व कप के बड़े मंच पर भारत के लिए सबसे बड़ी ताकत होती हैं। प्रज्ञान का मानना हैं कि शिखर का अनुभव भारत के काफी काम आ सकता हैं। प्रज्ञान ओझा के शिखर धवन के ऊपर प्रतिक्रिया को लेकर एक पत्रकार ने रोहित शर्मा से सवाल पूछ लिया-

“आपके पुराने दोस्त प्रज्ञान ने एक कमेंट किया हैं, उन्होने कहा हैं जैसे तेंदुलकर और गांगुली की ओपनिंग जोड़ी एक दोस्ती में बदल गई वैसे शिखर और आप भी अच्छे दोस्त हो, हमें उसके बारे में कुछ बताओ? ये मेरा सवाल नहीं हैं प्रज्ञान का सवाल हैं-

आज कल वो कमेंट्री करने लगा हैं क्या ?

पत्रकार के सवाल पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का जवाब सुनकर हर कोई दंग रह गया। रोहित शर्मा ने जवाब देते हुए कहा- प्रज्ञान, प्रज्ञान आज कल वो कमेंट्री करने लगा हैं क्या सही है चलो अच्छी बात हैं। रोहित के इस जवाब से पता चलता हैं कि उनको अंदाजा नहीं था कि उनके दोस्त प्रज्ञान ओझा अब कमेंट्री भी करने लगे हैं। इसके बाद रोहित ने अगले साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए धवन के भारत की टीम में शामिल होने की संभावना के बारे में बात की:

“देखिए, जब भी हम खेलते हैं, जो भी भागीदार होता है, हम सभी कोशिश करते हैं – सिर्फ मैं और शिखर नहीं – यह समझ अच्छा रहता है, और वह मैदान के बाहर एक अच्छी दोस्ती में बदल जाता है।”

“मैदान पर, जाहिर है, सभी खिलाड़ी एक साथ खेलने के लिए आते हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी, यह महत्वपूर्ण है कि सभी खिलाड़ी एक साथ रहें, मज़े करें, एक-दूसरे की टांग खींचे और यही टीम के वातावरण को ऊपर उठाता है। इसलिए यह भी हमारे फोकस के क्षेत्रों में से एक है कि हम कैसे माहौल को हल्का रखते हैं और आनंद लेते हैं क्योंकि आपको यह अवसर पर्याप्त नहीं मिलेगा।”

Tags: प्रज्ञान ओझा, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, शिखर धवन,