रोहित शर्मा ने इन 2 खिलाड़ियों पर दिखाई नाइंसाफी, नहीं दे रहे हैं मौका

IND vs PAK: कप्तान रोहित शर्मा ने इन 2 तमिलनाडु खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी करने में नहीं छोड़ी कोई कसर, क्या भारत को होगा तगड़ा नुकसान?

IND vs PAK: कप्तान रोहित शर्मा ने इन 2 तमिलनाडु खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी करने में नहीं छोड़ी कोई कसर, क्या भारत को होगा तगड़ा नुकसान?

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) सुपर-4 स्टेज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच  4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया हैं।

आज भारतीय टीम 3 बड़े बदलावों के साथ नजर आ रही हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इन दो भारतीय तमिलनाडु खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का तो यह भी कहना हैं कि उससे अच्छा इन्हें बाहर ही कर दो। आइए आपको बताते हैं कौन है वो दो खिलाड़ी जिनके साथ रोहित नाइंसाफी कर रहे हैं-

कार्तिक और अश्विन के नाइंसाफी कर रहे रोहित शर्मा

आज भारतीय टीम के प्लेइंग 11 का चयन करना मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा के लिए बहुत सर दर्द का काम था, क्योंकि रविंद्र जडेजा और आवेश खान के बाहर होने के बाद टीम में खलबली मच गई हैं। हार्दिक पांड्या जो पिछले मुकाबले में रेस्ट थे आज उनकी वापसी हुई हैं, ऋषभ पंत जो उनकी जगह टीम का हिस्सा थे आज पांच नंबर पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

वहीं दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई ने भी आज प्लेइंग 11 में अपनी जगह बनाई हैं। दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन आज टीम से बाहर क्यों हैं यह सबकी समझ से बाहर हैं। दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) और रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) दोनों ही खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में अपना जौहर दिखाते हुए नजर आते हैं। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इन दोनों खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी करते हुए नजर आ रहे हैं।

आज दो लेग स्पिनर भारत खेलाते हुए नजर आ रही हैं। उनकी जगह पर अश्विन को जगह दी जा सकती थी। रवि बिश्नोई जो एक कम अनुभवी गेंदबाज हैं फैंस का मानना हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रवि बिश्नोई थोड़ा सा दबाव महसूस कर सकते हैं।  अश्विन अगर टीम में होते तो भारतीय टीम को बल्लेबाजी में भी एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकता था।

कार्तिक और अश्विन की गैरमौजूदगी पर फैंस ने खड़े किए सवाल

दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन टी20 के बादशाह बनकर उभरेते हुए नजर आ रहे हैं। भारत की आईपीएल लीग में दोनों ही खिलाड़ियों का शानदार था। कार्तिक अपने बल्ले से तहलका मचाते दिखे थे। जिसके बाद उन्होने भारतीय टीम में भी खेलते हुए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं।

रविचंद्रन अश्विन भी अपने गेंद और बल्ले से अपना जौहर दिखाते हुए नजर आते हैं। लेकिन दोनों की ही टीम में गैरमौजूदगी फैंस के बीच काफी सारे सवाल खड़ी कर रही हैं। अगर उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नही देनी थी तो उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल ही नहीं करना चाहिए था। फैंस यह भी कह रहे हैं कि अश्विन की जगह पर किसी तेज गेंदबाज को जगह देनी थी।

 

Exit mobile version