रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं। भारत पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अब तक नहीं हुई हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ही भारत की कप्तानी की कमान संभालते दिखने वाले हैं, लेकिन एशिया कप से पहले रोहित के चोटिल होने की खबर ने चिंता में डाल दिया हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान पीठ की समस्या से जूझते दिखें। ऐसे में अगर रोहित अनफिट रहें तो 3 खिलाड़ी हैं कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते दिख सकते हैं-
1. हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) आईपीएल 2022 में शानदार कप्तानी करते हुए नजर आए थे। हार्दिक कप्तानी के साथ-साथ अपने खेल को भी मेंटेन रखने में कामयाब साबित हुए थे। हार्दिक को आईपीएल में सफल कप्तानी करने के बाद आयरलैंड दौरे के लिए कप्तान चुना गया था। जिसमें वो शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। उनकी कप्तानी में टीम ने सीरीज 2-0 से जीती थी।
वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) में हार्दिक उप-कप्तान के तौर पर टीम में मौजूद हैं। अगर रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबलों में फिट नहीं हो पाए तो हार्दिक ही कप्तानी संभालते दिख सकते हैं। अगर रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) एशिया कप (ASIA CUP) में अनफिट रहते हैं तो हार्दिक पंड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी देना सबसे कारगार फैसला हो सकता हैं।
2. केएल राहुल

केएल राहुल (KL RAHUL) इस वक्त टीम से बाहर हैं, लेकिन एशिया कप से पहले उनके ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। राहुल एशिया कप 2022 में एक्शन में दिख सकते हैं। केएल राहुल ने आईपीएल में और भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ चुके हैं।
अगर केएल फिट हो जाते हैं रोहित अनफिट रहते हैं तो केएल राहुल को कप्तान के तौर पर दूसरे ऑप्शन में रखा जा सकता हैं। बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल सबसे महान हैं। कप्तानी करते हुए भी वह बल्लेबाजी में दबाव आने नहीं देते। राहुल एशिया कप में कप्तानी के लिए दावेदारी पेश करते हुए नजर आ सकते हैं।
3. जसप्रीत बुमराह

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) कप्तानी छोड़ चुके हैं, ऋषभ पंत (RISHABH PANT) कप्तानी करते हुए नजर आए हैं, लेकिन वो सफल साबित नहीं हुए हैं। साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी20 सीरीज मे ऋषभ काफी ज्यादा दबाव में रहकर फैसले लेते थे, जो टीम के लिए कारगार साबित नहीं होते थे। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी का जिम्मा संभाला था।
भारत ने मैच तो नहीं जीता था, लेकिन बुमराह की कप्तानी उनतनी खराब भी नजर नहीं आई थी। रोहित शर्मा अगर अनफिट रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह भी कप्तान के रूप में दावेदारी पेश कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह भारत के उप-कप्तान के रूप में नियुक्त हैं। ऐसे में उन्हें भी मैनेजमेंट कप्तानी देने का सोच सकती हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच के लिए समय हैं, रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने भी खुद अपने ठीक होने की उम्मीद जताई थी। हम उम्मीद करेंगे कि कप्तान रोहित शर्मा अगर वेस्टइंडीज दौरे में आराम रहकर फिटनेस में ध्यान देना चाहे तो वह यह काम कर सकते हैं। ताकि एशिया कप के लिए वह अपनी फिटनेस को ठीक रख सकें।
