IND vs ENG: इंग्लैड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुरू कर दी है तैयारी, आईपीएल के बाद पहली बार आए नज़र

By Twinkle Chaturvedi On June 6th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुरू कर दी है तैयारी, आईपीएल के बाद पहली बार आए नज़र

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अभी 9 जून से साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलती नज़र आने वाली हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को इस सीरीज में आराम दिया गया हैं। रोहित साऊथ अफ्रीका के बाद इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ पिछले साल खेले गए पांच मैच की टेस्ट सीरीज के बचे एक टेस्ट मैच और टी-20 सीरीज का हिस्सा हैं। भारतीय कप्तान ने मैदान पर अपने दौड़ने वाली एक तस्वीर शेयर की हैं। जिससे पता चल रहा हैं कि रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं।

इंग्लैड को धूल चटाने के लिए रोहित शर्मा ने शुरू कर दी हैं कसरत

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी, IPL 2022 के बाद पहली बार मैदान पर बहाया पसीना

आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ड्यूटी पर लग चुकी हैं। 9 जून से भारत साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ये खिलाड़ी अब सीधे इंग्लैंड दौरे में टीम के साथ जुडेंगे।

भारतीय टीम जून-जुलाई 2022 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली हैं। जिसमें भारत पिछले साल खेले गए पांच टेस्ट मैचों के बचे एक मैच को खेलेगी और 3 टी-20 मुकाबले इंग्लैंड के साथ खेलने वाली हैं। भारत टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही हैं। उम्मीद रहेगी की 3-1 से भारत ये टेस्ट सीरीज अपने नाम करें। रोहित शर्मा आईपीएल के बाद पहली बार प्रैक्टिस करते नजर आए। उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। इससे अनुमान लग रहा हैं कि उन्होने इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच देखने मिलेगी करारी जंग

Haven't Had Discussion Over Hardik Pandya Playing As Pure Batter - Rohit Sharma

भारतीय टीम का शेड्यूल आईपीएल के बाद काफी टाइट हो चुका हैं। टीम अब लगातार टी-20 विश्व कप 2022 से पहले बहुत से देशों का दौरा करने वाली हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। इंग्लैंड का दौरा करने के लिए भारतीय टीम काफी ज्यादा एकस्टाइटेड हैं। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही हैं।

अगर भारत आखिरी टेस्ट जीतकर 3-1 से सीरीज अपने नाम करेगी। तो उन्हीं की जमीं पर उनको हराना भारत के लिए बड़े गर्व की बात होगी। भारत के बड़े बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा टीम के लिए मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में आग बरस रहे हैं। दोनों टीमों के बीच का आखिरी टेस्ट काफी ज्यादा मज़ेदार होने वाला हैं।

 

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,