रोहित शर्माः टी20 वर्ल्डकप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त जलवा दिखाते हुए नजर आ रही हैं। टीम ने अब तक दोनों मुकाबले जीतकर वर्ल्ड कप में धाक जमा कर रखा हुआ हैं। इन जीतों का श्रेय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को भी जाता हैं जिस तरह से वह इस वर्ल्ड कप में अब तक कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं वह काबिलेतारीफ हैं। भारत ने अपना पिछला टी20 वर्ल्ड कप साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में जीता था तब से भारत एक भी टॅॉफी नहीं जीत पाई हैं।
इस बार रोहित जब पहली बार वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने उतरे हैं तो भारत का सपना साकार होता हुआ नजर आ रहा हैं। रोहित लगातार अपनी कप्तानी का लोहा मनवाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें रोहित भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान बनने से अब बस कुछ ही कदम दूर हैं।
भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की कप्तानी हम आईपीएल जैसी लीग में देखते हुए आए हैं जहां उन्होने 4 बार आईपीएल टाइटल जीता हैं। विराट के बाद कप्तानी को संभालने के लिए उनके अलावा कोई और शानदार नाम नहीं था। रोहित ने भी अपनी कप्तानी से भारतीय टीम का स्तर बढ़ाया ही हैं। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम को अच्छे नतीजे मिलते हुए भी नजर आ रहे हैं। टी20 क्रिकेट में रोहित का विनिंग प्रतिशत कमाल का हैं। रोहित ने अब तक 47 मुकाबलों में भारत के लिए टी20 में कप्तानी की हैं।
जिसमें से अन्होने 37 मुकाबले जीते हैं। इस दौरान उनका विनिंग प्रतिशत 78.26 रहा हैं जो काबिले तारीफ हैं। महेंद्र सिंह धोनी टी20 क्रिकेट में अब भी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। लेकि रोहित अब उनके पीछे छोड़ने के लिए तैयार हो चुके हैं। रोहित अब बस 5 मैच और जीतेंगे तो वह महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। धोनी ने अब तक 72 मैचों में कप्तानी की हैं जिसमं से उनहोने 41 मैच जीते हैं।
https://twitter.com/Captain45_/status/1585567727967948802?s=20&t=z8ST1DtXrOzn0za-duHVAg
साऊथ अफ्रीका से भिड़त को तैयार हैं भारत
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में तीसरा मुकाबला भारतीय टीम आज 30 अक्टूबर को साऊथ अफ्रीका के साथ खेलने के लिए तैयार हैं सेमीफाइनल की रेस में मजबूत पकड़ बनाने के लिए यह मैच जीतना अहम हैं। भारत अब तक गेंदबाजी व बल्लेबाजी में शानदार नजर आयी हैं अब भारत को उसे बरकरर रखते हुए साऊथ अफ्रीका को धूल चटानी होगी।
भारत वर्ल्ड कप से पहले साऊथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आई थी जिसे भारत ने जीता था इस अनुभव को भारत इस मैच में ढालती हुई नजर आएगी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पिछले मैच में शानदार नजर आए थे। इस मैच में भी इन बल्लेबाजों से टीम को शानदार स्कोर की उम्मीद रहेगी।
