VIDEO: वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ ने कप्तान रोहित शर्मा को पहली गेंद पर किया आउट, ‘आया राम गया राम’ का वीडियो हो गया वायरल

वेस्टइंडीज बनाम भारत (WI vs IND) दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma)पहली गेंद पर ही पवेलियन की राह पकड़ने पर मजबूर हो गए। सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Sporting Complex) में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई।
मेजबान टीम वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टॉस अपने नाम करते हुए टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया था। उनके इस फैसले को कैरिबियाई गेंदबाज ओबेड मैकॉय (Obed McCoy) ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। क्योंकि उन्होंने अपनी पहली गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आउट कर दिया।
मैच की पहली गेंद पर आउट हुए रोहित शर्मा

मैच की पहली गेंद पर आउट हुए रोहित शर्मा
वेस्टइंडीज बनाम भारत (WI vs IND) दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक निर्णायक भूमिका निभा सकते थे। क्योंकि उन्होंने पहले मैच में भी 64 रनों की शानदार पारी खेली थी, ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारी की दरकार थी। लेकिन तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय (Obed McCoy) ने पहली गेंद पर भारतीय कप्तान को चलता कर दिया। गौरतलब है कि मैकॉय बाएं हाथ के गेंदबाज है।
ऐसे में उनके द्वारा आउट होने के बाद शर्मा की बाएं हाथ के गेंदबाजों के विरुद्ध परेशानी साफ जाहिर हो गई है। मैकॉय ने रोहित को आउट करने के लिए एक पहली ही गेंद आउटस्विंग डाली। जो की टीम इंडिया के कप्तान के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े अकील होसेन के हाथों में चली गई। आप भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के इस विकेट का वीडियो नीचे देख सकते हैं।
यहां देखें वीडियो –
Early tumble of wickets for India, a product of their aggression against the new ball. Can they rebuild?
Watch all the action from the India tour of West Indies LIVE, only on #FanCode 👉 https://t.co/RCdQk12YsM@BCCI @windiescricket #WIvIND #INDvsWIonFanCode #INDvsWI pic.twitter.com/zPNAo0P91d
— FanCode (@FanCode) August 1, 2022
ऐसा रहा मैच का हाल

ऐसा रहा मैच का हाल
आपको बता दें कि इस मैच (WI vs IND) में कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 138 रनों पर ढेर हो गई और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में विंडीज ने ब्रैंडन किंग की अर्धशतकीय पारी के दम पर 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।
Tags: रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज बनाम भारत,