IND vs ENG: भारत के वनडे क्रिकेट के दूसरे सबसे बेस्ट जोड़ी बने रोहित शर्मा और शिखर धवन, दिग्गजों की लिस्ट में हुई शामिल

रोहित शर्माः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) टी-20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमों ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। जिसका पहला मैच 12 जुलाई को ओवल क्रिकेट स्टेडियम (OVAL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। बुमराह ने पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को पूरे तरीके से धराशायी कर दिया। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने आसानी से 10 विकेट से जीत प्राप्त कर ली।
इस जीत के साथ दोनों खिलाड़ियों ने एक कीर्तिमान अपने करियर में हासिल कर लिया हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 5000 रन पूरे कर लिए हैं।
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पूरे किए 5000 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच आज पहला वनडे मैच खेला जा रहा था। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आज 25 ओवर तक ही टिक पाई। इंग्लैंड ने भारत को 111 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने मिलकर इस लक्ष्य की प्राप्ति कर इंग्लैंड को पहले मैच में धुल चटा दी। भारत ने पहला मुकाबला 10 विकटों से जीत लिया हैं।
इस जीत के साथ रोहित और शिखर धवन ने भारत के लिए मैच ओपनिंग करते हुए 5000 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया हैं। वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) और सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) की बेहतरीन जोड़ी के बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी दूसरी सबसे बेस्ट जोड़ी बन चुकी हैं। सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 6609 रन बनाए हैं। जो कि वनडे के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी पारी हैं। रोहित और धवन ने दिग्गजों के इस क्लब में शानकार खेल से एंट्री कर ली हैं।
रोहित और धवन वनडे इतिहास की चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी बने

भारत के लिए ओपन करते हुए शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम को कई उपलब्धियों तक पहुंचाया हैं। ये दोनों खिलाड़ी साल 2013 से साथ में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इनका क्रिज पर टिकना भारत के मैच जीतने की भी वजह बन जाता हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने आज एक साथ अपनी 112वीं पारी का आगाज किया था। इस पारी के आगाज से पहले दोनों सिर्फ 7 रन दूर थे, 5000 का आंकड़ा पार करने के लिए, जैसे ही दोनों ने 7 रन पूरे किए ये दोनों खिलाड़ी वनडे क्रिकेट के इतिहास में 5000 रनों का आंकडा पूरे करने वाले चौथी जोड़ी बन गए।
ओपनर्स की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन
- सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर- 6609
- हेडन और गिलक्रिस्ट- 5372
- हेन्स और ग्रीनिज- 5150
- रोहित शर्मा और शिखर धवन- 5000
- हाशिम अमला और क्विंटन डिकॉक- 4198
Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, शिखर धवन,
