रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 3-1 से आगे चल रही हैं और सीरीज जीत चुकी हैं। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के नाम कैसे तो कई बड़े रिकॉर्ड पहले से दर्ज हैं लेकिन रिकॉर्ड हिटमैन का पीछा नहीं छोड़ते। रोहित की शानदार बल्लेबाजी नए-नए रिकॉर्ड उनको दिलाते रहती हैं।
रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मैच में 33 रनों की पारी खेली थी, इस पारी से हिटमैन ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर विराट (VIRAT KOHLI)-सचिन (SACHIN TENDULKAR) के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। साथ ही रोहित ने शाहीद अफरीदी (SHAHID AFRIDI) को भी पीछे छोड़ दिया हैं।
रोहित शर्मा ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 16,000 रन

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं, आज 7 अगस्त को सीरीज का आखिरी मैच अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, अपने बल्लेबाजी के दम पर हिटमैन के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। इन सारे रिकॉर्डों में और रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मैच में 16 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने अपनी इस पारी से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले भारत के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने वनडे में अब तक 9,376 रन, टी20 में 3,487 और टेस्ट मैचों में 3,137 रन बनाए हैं। रोहित ने 16,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची जिनमें विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और धोनी जैसे खिलाड़ी हैं। उस लिस्ट में एंट्री मार ली हैं।
भारत के लिए 16,000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर – 34357
राहुल द्रविड़ – 24064
विराट कोहली – 23726
सौरव गांगुली – 18433
महेंद्र सिंह धोनी – 17092
वीरेंद्र सहवाग – 16892
रोहित शर्मा – 16000
सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनें रोहित, अफरीदी को छोड़ा पीछे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर-2 की पोजिशिन में विराजमान हो गए हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 3 छक्के लगाकर यह कीर्तिमान हासिल किया हैं। रोहित शर्मा से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहीद अफरीदी (SHAHID AFRIDI) दूसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में विराजमान थे।
रोहित ने अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह पोजिशिन हासिल की हैं। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अब रोहित के नाम 477 छक्के हो गए हैं। सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल (CHRIS GAYLE) हैं, क्रिस गेल ने करियर में 553 छक्के लगाए हैं।
