रोहित शर्मा कप्तानी की परीक्षा में शत प्रतिशत से हुए पास, विराट-केएल-पंत ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया
रोहित शर्मा कप्तानी की परीक्षा में शत प्रतिशत से हुए पास, विराट-केएल-पंत ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी छोड़ने के बाद हासिल हुई थी। बीते गुरुवार को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम इंडिया 5 मैचों की इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। इसी के साथ ही भारत को लगातार 13वां टी20 मैच जीतने के वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी हाथ धोना पड़ा। टीम इंडिया की हार के बाद ऐसे आंकड़े सामने आए जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

रोहित शर्मा कप्तानी की परीक्षा में हुए पास

दरअसल, 2022 में टीम इंडिया ने सभी फॉर्मेट में मिलाकर कुल अभी तक 17 मैच खेले हैं। इनमें से 11 मुकाबलों में टीम की अगुवाई रोहित शर्मा ने की है, वहीं बाकी बचे 6 मुकाबलों में अन्य कप्तान रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि रोहित शर्मा के अलावा कोई भी कप्तान भारत को इस साल जीत नहीं दिला पाया है।

रोहित शर्मा के अलावा ये कप्तान हुए फेल

दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा इस साल टीम की कमान विराट कोहली (Virat Kohli), केएल राहुल (KL Rahul) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने संभाली है। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया अफ्रीका की सरजमीं पर एक टेस्ट हारी, इसी दौरे पर राहुल की कप्तानी में टीम को एक टेस्ट और तीन वनडे में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जब रोहित की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी का जिम्मा ऋषभ पंत को दिया गया, तो वो भी फ्लॉप ही रहे।

इस रोहित (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम इंडिया ने वनडे, 6 टी20 और दो टेस्ट मैच खेले, सब मैच में रोहित की कप्तानी में भारत जीता है। 2022 फरवरी में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे और टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इसके बाद मार्च में तीन टी20 और दो टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप किया।