Virat Kohli को लेकर Rohit Sharma से किया गया सवाल, भड़कते हुए टीम के कप्तान ने कह दी बहुत बड़ी बात

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच की तीन दिवसीय सीरीज खेल रही है। जिसमें Rohit Sharma की टीम ने पहले मैच को 10 विकेट से जीत लिया था जो 12 जुलाई को हुआ था। लेकिन 14 जुलाई को होने वाले सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) काफी मायूस हो गए। विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे सीरीज के पहले मैच में खेलते हुए नजर नहीं आए थे।
लेकिन दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल किया गया था। फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली इस मैच में बहुत अच्छी पारी खेलेंगे लेकिन फिर से विराट कोहली ने लोगों को निराश कर दिया । विराट कोहली बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। मैच के हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसके दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से जब विराट कोहली के घटिया प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो विराट कोहली भड़कते नजर आए। उन्होंने काफी नाराजगी जताई है।
भड़के Rohit Sharma
Rohit was yet again asked on Virat. And I am glad he said what he has. Good to see the captain back his top man. pic.twitter.com/OBtd4JHOFE
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) July 15, 2022
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विराट कोहली के घटिया प्रदर्शन के सवाल पर धड़कते हुए नजर आए । प्रेस कॉन्फ्रेंस सिंह के दौरान रोहित शर्मा से विराट कोहली के बारे में पूछा जाता है उससे पहले रोहित शर्मा ने विराट कोहली को लेकर बहुत बड़ा बयान दे दिया। रोहित शर्मा ने कोहली की फॉर्म पर बात करते हुए कहा, कि विराट कोहली बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं उन्होंने बहुत सारे मैच खेले हैं और क्रिकेट में वह कई सालों से प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
उन्हें किसी के आश्वासन की जरूरत नहीं है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि मैंने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बोला था कि फॉर्म में क्या है हर खिलाड़ी का फॉर्म ऊपर नीचे जाता रहता है ऐसा हर खिलाड़ी के साथ होता है और विराट कोहली को तो सिर्फ एक दो मैचों की जरूरत है।
एक बार फिर से विराट ने फैंस की थोड़ी उम्मीद
इन दिनों विराट कोहली बेहद घटिया फॉर्म में चल रहे हैं उनका प्रदर्शन बेहद ही घटिया है जिसको लेकर कई और क्रिकेटर भी उनको बाहर करने के लिए कह चुके हैं। आखिरी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे t20 मैच में विराट कोहली के ग्रोइग में चोट लग गई थी। जिसके चलते विराट कोहली वनडे सीरीज के पहले मैच में खेल नहीं पाए थे लेकिन दूसरे मैच में खेलते हुए नजर आए लोगों को उम्मीद थी, कि विराट कोहली इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नाबाद पारी खेलेंगे।
लेकिन विराट कोहली ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 16 रनों की पारी खेली। जिससे एक बार फिर से फैंस का दिल टूट गया।
Tags: रोहित शर्मा, विराट कोहली,