ASIA CUP 2022: भारत के लिए 2 बार एशिया कप जीत चुके हैं ये कप्तान, क्या रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में दर्ज करेंगे अपना नाम

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। लगभग दो साल के अंतराल के बाद शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस का उत्साह देखने सातवें आसमान पर हैं। एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा बीसीसीआई (BCCI) द्वारा कर दी गई हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) एक बार फिर से भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। एशिया कप का यह सीजन 15वां सीजन होगा।
भारतीय टीम एशिया कप पर कुल सात बार हक जमा चुकी हैं। एशिया कप के इतिहास में दो भारतीय कप्तान ऐसे रहे हैं जिन्होने दो बार एशिया कप को जीता हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास भी मौका हैं, यह कारनामा करने के लिए, आइए आपको बताते हैं कौन वो दो कप्तान हैं, जिन्होने दो बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती हैं।
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान हैं, धोनी ने अपनी कप्तानी में तीन आईसीसी ट्रॉफी भारत को जीतवाई हैं। धोनी के इस कारनामे को आज तक कोई भी खिलाड़ी छू नहीं पाया हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में दो बार भारत को एशिया कप चैंपियन बनाया हैं। धोनी ने साल 2010 और 2016 में भारत को एशिया कप (ASIA CUP) ट्रॉफी दिलवाई हैं।
धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका (SRILANKA को साल 2010 में हराकर खिताब जीता था। वहीं धोनी ने दूसरी बार बांग्लादेश BANGLADESH) को साल 2016 के एशिया कप के फाइनल में 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। एशिया कप के इतिहास में पहली बार साल 2016 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था।
मोहम्मद अजरूद्दीन

मोहम्मद अजरूद्दीन (MOH. AZHARUDIN) ने भी अपनी कप्तानी में भारत को कई खास पल दिए हैं, जिसे क्रिकेट फैंस आज भी याद करते हैं। अजरूद्दीन की गिनती भी भारत के सफल कप्तानों में की जाती हैं। मोहम्मद अजरूद्दीन की कप्तानी में भी भारत ने दो बार एशिया कप जीता हैं। अजरूद्दीन ने साल 1991 और 1995 में भारत को एशिया कप जीतवाया हैं। दोनों ही बार अजरूद्दीन ने श्रीलंका (SRILANKA) की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की हैं। साल 1991 में श्रीलंका 7 विकेट से और साल 1995 में 8 विकेट से हारी थी।
क्या रोहित शर्मा भी दूसरी बार उठाएंगे दूसरी बार ट्रॉफी

एशिया कप 27 अगस्त से शुरू होने वाला हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) एशिया कप का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलती नजर आएगी। रोहित शर्मा पिछले एशिया कप 2018 में भारत की कप्तानी नजर आए थे, जब बीसीसीआई ने विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को एशिया कप के लिए आराम दे दिया था। रोहित की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
भारतीय टीम इस साल भी मजबूत नजर आ रही हैं। भारत टी20 फॉर्मेट मेंं इस वक्त नंबर-1 टीम हैं। वहीं रोहित भी अपनी कप्तानी में भारत को लगातार शानदार जीत दिलवाते जा रहे हैं। एशिया कप को लेकर फैंस को रोहित शर्मा और भारतीय टीम से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। उम्मीद यही रहेगी की भारत अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम करें।
Tags: एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजरूद्दीन, रोहित शर्मा,
