वर्तमान समय में भारतीय टीम की तरफ से कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक सफल कप्तान साबित हुए हैं। रोहित शर्मा बेहतरीन खिलाड़ी के साथ साथ सफल कप्तान भी हैं रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम में कई खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया है जिसने दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक जैसे कई खिलाड़ी शामिल है। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें भारतीय टीम में जगह तो दी है।
लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कभी भी खेलने का मौका नहीं दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में…
राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी भारतीय घरेलू क्रिकेट के जाने-माने बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यह आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2021 में फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ही उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन अभी भी इन्हें भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी भी यह इंतजार कर रहे हैं।
प्रियांक पांचाल
प्रियांक पांचाल भारत ए टीम के कप्तान भी हैं उन्हें साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका टेस्ट दौरे के लिए चोटिल रोहित शर्मा के स्थान पर शामिल किया गया था लेकिन इन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। क्योंकि उस दौरान केएल राहुल मयंक अग्रवाल ने ओपनिंग की थी। वहीं इससे पहले पांचाल रिवर्ज खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन आज तक इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भारतीय टीम में खेलने का कभी भी मौका नहीं मिला है। अभी भी यहां इंतजार कर रहे हैं।
सौरभ कुमार
सौरभ कुमार का भी इस लिस्ट में नाम है सौरभ कुमार काफी दिनों से टीम इंडिया में डेब्यू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल फरवरी में इनकी डेब्यू करने की चर्चा जोरों से चली थी लेकिन फिर इन्हें मौका नहीं दिया गया। सौरभ ने पिछले 5 रणजी मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए थे। रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन की वजह से रोहित शर्मा टीम में जगह नहीं दे पा रहे हैं। इन्होंने अपने प्रथम करियर में 49 मैच खेले जिसमें उन्होंने 210 विकेट चटकाए हैं।
श्रीकर भरत
दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज शिखर भारत का भी नाम इस लिस्ट में आता है। श्रीकर भरत आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं। अभ्यास मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन श्रीकर भारत ने बनाए थे। लेकिन खेलने का मौका नहीं दिया गया।
बासिल थंपी
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बासिल थंपी खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। इन्हें रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में स्क्वायड में तो शामिल किया लेकिन खेलने का मौका नहीं दिया। आईपीएल में गुजारा टाइटंस की तरफ से खेलते नजर आते हैं लेकिन इन्हें भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक खेलने का मौका नहीं दिया गया।
