विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन में आखिर कहां नदारत हुए कप्तान रोहित शर्मा, फैंस के दिमाग में फिर पकी खिचड़ी

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जिनकी तारीफ में जितने कसीदे पढ़े जाए वो कम हैं, क्रिकेट की दुनिया में रोमांच लाने वाले यह खतरनाक खिलाड़ी आज 34 साल के हो चुके हैं। आज 5 नवंबर का दिन क्रिकेट फैंस और विराट कोहली के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं। विराट कोहली इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनकर तहलका मचा रहे हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मैच के लिए भारतीय टीम इस वक्त मेलबर्न में हैं जहां विराट कोहली ने भारतीय टीम के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन जो बात सबको इस वक्त हैरान कर रही वह यह हैं कि विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कहीं नजर नहीं आए।
विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं दिखे रोहित
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं उनके जन्मदिन पर पूरी दुनिया में एक अलग उत्साह देखा जा रहा हैं। फैंस आज लगातार विराट को लेकर अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं फैंस के साथ-साथ हमारे भारतीय टीम के खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं वह भी विराट को बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने सोशल मीडिया में विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया हैं।
जिसमें विराट साथ ही टीम के मेंटल कंडिशनिंग कोच जिनका भी आज बर्थडे हैं दोनों साथ में केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर विराट काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ खिलाड़ी विराट को केक खिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में हमें कोच राहुल द्रविड़ भी नजर आ रहे हैं लेकिन कहीं भी रोहित शर्मा नजर नहीं आए जिसके चलते को यह बात खटक रही हैं। रोहित इस दौरान वहां मौजूद थे या नहीं यह तो साफ नहीं हैं लेकिन अगर हमें विराट और रोहित को एक साथ देखने मिलता तो यह काफी अच्छा होता।
यहां देखें विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो-
Birthday celebrations ON in Australia 🎂 🎉
Happy birthday @imVkohli & @PaddyUpton1 👏 👏 #TeamIndia | #T20WorldCup pic.twitter.com/sPB2vHVHw4
— BCCI (@BCCI) November 5, 2022