रोहित शर्मा और विराट कोहली में आखिर कौन हैं बेस्ट भारतीय बल्लेबाज, इन आंकड़ो ने कर दिया जगजाहिर, अब वर्ल्ड कप में मचेगा हंगामा

विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा हैं। भारतीय टीम इस वक्त खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते थोड़ी परेशानी में हैं लेकिन वह परेशानी भी जल्द ही खत्म होती नजर आ जाएगी। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के दो अहम खिलाड़ी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जिनका बल्ला अगर चल गया तो टीम के जीत की गारंटी पक्की हो जाती हैं।
दोनों ही खिलाड़ी समये के अनुसार टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए नजर आते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच फैंस हमेशा तुलना करते रहते हैं। आज हम जानेंगे के भारत के लिए खेले गए पिछले 10 टी20 मैचों में इनका प्रदर्शन कैसा हैं।
पिछले 10 मैचों में विराट कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली (VIART KOHLI) का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। विराट कोहली का खामौश बल्ला देख लोग निराश हो रहे थे। लेकिन हाल ही में हुए एशिया कप (ASIA CUP) 2022 के दौरान हमें विराट कोहली के पुराने वाले विराट रूप की झलक नजर आयी।
विराट ने इस दौरान अपने बल्ले से एक तूफानी शतक जड़ अपनी वापसी का संदेश दिया था। विराट कोहली ने अपने पिछली 10 टी20 पारियों में कुल 375 रन बनाए हैं। हाल ही में हुए आस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान विराट ने 63 रनों की शानदार पारी भी खेली थी।
पिछले 10 टी20 मैचों में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अपने पिछले 10 मैचों में विराट कोहली से थोड़े कम नजर आए हैं। रोहित शर्मा इस दौरान अपने बल्ले से एक भी शतक नहीं जड़ पाए हैं। लेकिन उनके बल्ले से निकले बहुमूल्य अंक टीम के काफी काम आए हैं। रोहित ने अपने पिछले 10 टी20 मैचों कुल 251 रन बनाए हैं। जिसमें से उनकी सबसे बड़ी पारी श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 के दौरान आयी हैं।
रोहित बनाम कोहली
रोहित शर्मा और विराट दोनों ही भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। दोनों की तुलना हर बार होती हैं, लेकिन दोनों का ही चलना टीम के लिए सोने पर सुहागा हैं। रोहित शर्मा ने अपने पिछले 10 मैचों में 251 रन बनाए और विराट ने 375 यानि की विराट कोहली इस रेस में आगे हैं। उम्मीद होगी की दोनों खिलाड़ियों साऊथ अफ्रीका के साथ चल रही सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आए।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,