RSWS 2022: सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में एक बार फिर जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं इंडिया लीजेंड्स, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव एक्शन

By Twinkle Chaturvedi On September 10th, 2022
RSWS 2022: सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में एक बार फिर जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं इंडिया लीजेंड्स, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव एक्शन

इंडिया लीजेंड्सः रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (ROAD SAFTEY WORLD SERIES) के दूसरे सीजन का ऐलान हो चुका हैं। यह सीजन 10 सितंबर से भारत (INDIA) के अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा। इस लीग में संन्यास ले चुके खिलाड़ी ही खेलते हुए नजर आएंगे। पिछली बार की तरह ही इस बार भी 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इस सीजन में इस बार भारत, इंग्लैंड, श्रीलंका, साऊथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड की टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।

इस सीरीज का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स (INDIA LEGENDS) और साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स (SOUTH AFRICA LEGENDS) के बीच आज 10 सितंबर को कानपुर में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। आइए आप इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं। हम आपको बताते हैं-

इंडिया लीजेंड्स और साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच होगी पहली जंग

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सीजन की विनर इंडिया लीजेंड्स रही थी। इस बादर इंडिया लीजेंड्स की कमान सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR)  संभालते दिखेंगे। सुरेश रैना, युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स की कमान विश्व के सबसे बेहतरीन फील्डर जोंटी रोड्स (JONTY RODES) के हाथों में रहेगी। आइए दोनों टीमों की दल पर एक नज़र डालते हैं।

इंडिया लीजेंड्स- सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, राजेश पवार और राहुल शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स – जोंटी रोड्स(कप्तान), अल्विरो पीटरसन, एंड्रयू पुटिक, एडी ली, गार्नेट क्रूगर, हेनरी डेविड्स, जैक्स रूडोल्फ, जोहान बोथा, जोहान वैन डेर वाथ, लांस क्लूजनर, एल नॉरिस जोन्स, मखाया एनटिनी, मोर्ने वैन विक , टी तशाबाला, वर्नोन फिलेंडर, और ज़ेंडर डी ब्रुस।

इंडिया लीजेंड्स और साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स मैच का लाइव टेलीकास्ट यहां होगा-

रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच 10 सितंबर को शाम 7ः30 बजे से कानपुर के ग्रीन पॉर्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Colors Cineplex, Colors Cineplex और Superhits Sports18 Khel पर देखे सकते हैं।

इंडिया लीजेंड्स और साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio TV और  Voot पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा थर्ड पॉर्टी एप्प Picaso पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती हैं।

Tags: इंडिया लीजेंड्स बनाम साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स, रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022, सचिन तेंदुलकर,