व्यापार के चक्कर में बुरे फंसे ऋषभ पंत को हरियाणा के क्रिकेटर ने लगाया 1.5 करोड़ का चूना, कोर्ट तक पंहुचा मामला

By Twinkle Chaturvedi On May 23rd, 2022
इन 5 खिलाड़ियो ने आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन कर फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरा, फैंस को थी काफी उम्मीद

भारतीय युवा बल्लेबाज और विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) से जुड़ा धोखाधड़ी का एक मामला प्रकाश में सामने आया हैं। पंत के साथ हरियाणा के एक क्रिकेटर ने धोखाधड़ी कर उन्हें 1.5 करोड़ का चूना लगाया हैं। इस क्रिकेटर का नाम मृणांक सिंह बताया जा रहा हैं, मृणांक ने ऋषभ को कहा था कि- वह लग्जरी घडियों को सस्ते दामों पर खरीद सकता हैं। इसी मामले में मृणांक ने ऋषभ को ठगा हैं। पंत के मैनेजर का यह कहना है कि- पिछले साल फरवरी माह में बाऊंस चैक के जरिए उनके साथ 1 करोड़ 63 लाख रूपये की धोखाधड़ी भी हुई हैं।

ऋषभ पंत ने अपने शिकायत रिपोर्ट में कहा

मिड डे एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत ने अपनी शिकायत रिपोर्ट मे कहा है कि मृणांक सिंह ने उनसे झूठ बोला कि वह लग्जरी घडियो को कम दाम में खरीद सकते हैं-

“जनवरी 2021 में, मृणांक ने पंत और सोलंकी को बताया कि उन्होंने लग्जरी घड़ियाँ, बैग, आभूषण आदि खरीदने और बेचने का व्यवसाय शुरू किया था। उन्होंने कई क्रिकेटरों के संदर्भ दिए जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने सामान बेचा है।  उसने  पंत और उसके प्रबंधक को झूठा प्रतिनिधित्व किया कि वह उनके लिए अच्छी छूट और बहुत सस्ते दामों पर लक्जरी घड़ियाँ और अन्य सामान खरीद सकता है ”

ऋषभ पंत की शिकायत रिपोर्ट में आगे लिखा गया हैे-

“आरोपी की कहानी पर विश्वास करते हुए, पंत ने फरवरी 2021 के महीने में आरोपी को एक लग्जरी घड़ी और कुछ आभूषण     आइटम सौंपे, जिन्हें उसके द्वारा 65,70,731 / – रुपये (पैंसठ लाख सत्तर हजार सात सौ इकतीस) में खरीदा गया था। केवल)     पुनर्विक्रय (एसआईसी) के लिए, “

आरोपी मृणांक सिंह को कोर्ट में पेश होने के लिए भेज दिया गया है नोटिस

ऋषभ पंत के साथ धोखाधड़ी के आरोपी मृणांक सिंह को जुहू पुलिस ने शहर के एक बिजनेसमैन के साथ 6 लाख रूपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। साकेत अदालत ने पिछले हफ्ते ही मुंबई की आर्थर रोड़ जेल को मृणांक सिंह को पेश करने के लिए नोटिस जारी कर दिया हैं।

ऋषभ पंत ने एक घड़ी के लिए 36,25,120 रूपये और दूसरी घड़ी के लिए 62,60,00 रूपये का भुगतान मृणांक सिंह को किया था।

Tags: ऋषभ पंत, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version