ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 30 दिसंबर की कार एक्सीडेंट में काफी ज्यादा चोट लग गई है. गनीमत बस इतनी रही की इस बड़े एक्सीडेंट में पंत की जान बच गई. क्रिकेट की दुनिया में और फैंस के बीच ऋषभ पंत की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है. हर कोई कामना कर रहा है की ऋषभ पंत जल्द अपनी चोट से उभर जाए और मैदान में एक बार फिर दमदार वापसी करें. पंत की इस हालत की खबर मिलते ही उनकी बहन साक्षी पंत भी लंदन से देहरादून आ चुकी हैं. हालांकि अब तक में मिली अपडेट्स के माने तो ऋषभ पंत की हालत अब स्थिर है.

एमएलए ने दी हालत की जानकारी

आपको बता दें की पंत फिलहाल मैक्स हॉस्पिटल में ही हैं और उन्हें शिफ्ट करने के लिए फिलहाल डॉक्टरों ने नहीं सोचा है. वहीं उनकी तबियत में काफी सुधार आया है. हॉस्पिटल में उनके साथ उनकी मां सरोज बहन साक्षी और उनके कुछ दोस्त मौजूद हैं. पंत का हाल चाल लेने उत्तराखंड के विधायक उमेश कुमार भी पहुंचे थे और उनकी तबियत का हाल जानने के बाद उन्होंने बताया,

“उन्हें किसी और अस्पताल में शिफ्ट करने की फिलहाल तो कोई योजना नहीं है. उनकी हालत में कल से काफी सुधार आया है. पंत के माथे की प्लास्टिक सर्जरी शुक्रवार को ही कर ली गई. पहली ड्रेसिंग आज हुई है.”

ऋषभ पंत का हाल चाल लेने पहुंचे तमाम दिग्गज

ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट हैं और यहीं इनका इलाज चल रहा है. ऐसे में कई दिग्गज उनसे मुलाकात करने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे. बीते दिन यानी 31 दिसंबर को बीसीसीआई और दिल्ली क्रिकेट के अधिकारी भी पंत का हाल चाल लेने हॉस्पिटल गए थे.

वहीं इनके अलावा पंत के अच्छे दोस्त और भारतीय टीम के खिलाड़ी नीतीश राणा भी पंत से मिलने गए थे. इनके अलावा बॉलीवुड जगत के कई दिग्गज जैसे अनुपम खेर और अनिल कपूर भी हॉस्पिटल में पंत का हाल चाल लेने पहुंचे थे और उन्होंने बताया की अभी उनकी स्तिथि काफी बेहतर है.