टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और विकेटकीपर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को अपने घर रुड़की जाते समय कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। दिल्ली देहरादून हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई थी। पंत को पैर और सिर में चोटें आई थीं। उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। उनको आईसीयू में रखा गया था। मैक्स में उनका मुफ्त इलाज चल रहा है। अब पंत की सेहत के बारे में नई जानकारी मिली है।
ऋषभ की हालत में है सुधार
ऋषभ पंत की हालत में अब सुधार है। समाचार एजेंसी पीटीआई के हिसाब से पंत की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनके पैर में दर्द बरकरार है। उन्होंने कहा कि अभी तक एमआरआई की कोई योजना नहीं है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने अस्पताल में पंत और उनके परिजनों से मुलाकात की।
ठीक होने में अभी लगेगा समय
ऋषभ पंत के पैर में लिगामेंट टियर है। तीन से छह महीने तक का समय लग सकता है। पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पंत का इस चोट के कारण फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल है। वह ठीक होने और मैच फिट होने में समय लगेगा। पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक समेत 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी20 में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।
मां को सर्पराइज देने जा रहे घर
ऋषभ पंत रुड़की अपने घर रुड़की मां को सर्पराइज देने जा रहे थे लेकिन घर से 10 किमी दूर उनका जोरदार एक्सीडेंट हो गया। इस घटना के बाद वह किसी तरह कांच तोड़कर निकले। फिर गाड़ी में आग लग गई। हालांकि उनके पैर,पीठ, सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई है।

