ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बताया की क्या करें की हो जाए सफल, पोटिंग ने दी बड़ी अहम सलाह

ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बताया की क्या करें की हो जाए सफल, पोटिंग ने दी बड़ी अहम सलाह

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में टीम इंडिया का अहम हिस्सा हो सकते हैं। मौजूदा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे ऋषभ पंत खेल के छोटे प्रारूप में तबतड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए पहचाने जाते हैं। इसी बीच भारतीय लीग में दिल्ली कैपिटल्स (DC) में उनके साथ बतौर हेड कोच जुड़े हुए रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने ऋषभ पंत के बैटिंग ऑर्डर को लेकर खास सलाह दी है।

ऋषभ पंत को रिकी पोंटिंग ने दी ये सलाह

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आगामी टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया की ‘तेज और उछाल’ भरी पिचों पर ‘काफी खतरनाक’ साबित होंगे जिसमें प्रत्येक मैच की परिस्थिति के हिसाब से बतौर ‘फ्लोटर’ (बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर) उनका सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल किया जा सकता है। रिकी पोंटिंग ने कहा कि,

“वह (पंत) एक शानदार खिलाड़ी है। एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप में भारत का काफी खतरनाक क्रिकेटर होगा, खासकर ऑस्ट्रेलियाई विकेटों पर जो काफी सपाट, तेज और उछाल भरे हैं। उसके प्रदर्शन पर टूर्नामेंट में सभी की निगाहें टिकी होंगी।”

बतौर फ्लोटर मिल सकता है मौका

रिषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने आगे कहा कि,

”मुझे लगता है कि उन्हें टीम में बतौर फ्लोटर मौका दिया जा सकता है। मैं भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप में उन्हें पांचवें नंबर पर रखूंगा लेकिन कुछ परिस्थितियों के हिसाब से जहां सात-आठ ओवर बचे हों तो मैं उन्हें वहां भेजना चाहूंगा और जितना समय बचा हो देना चाहूंगा। पंत एक शानदार और आक्रामक खिलाड़ी हैं और मैं उनका इसी तरह इस्तेमाल करने की कोशिश करुंगा।”

ऋषभ पंत भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज में कर रहे हैं कप्तानी

इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अबतक भारतीय टीम के लिए 45 टी20 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 24 की औसत के साथ 683 रन बनाये हैं। इस दौरान पंत 3 बार 50 रनों के निजी स्कोर का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो पाए हैं।

9 जून से शुरू हुई भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज में उन्हें रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैर-मौजूदगी में पहली बार इंटरनेशनल लेवल पर कप्तानी करने का मौका मिला है। हालांकि उनको बतौर कप्तान अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।