IND vs RSA: इन 3 गलतियों के कारण लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, कप्तान ऋषभ पंत ने दोहराई अपनी गलतियां

By Twinkle Chaturvedi On June 13th, 2022
IND vs RSA: इन 3 गलतियों के कारण लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, कप्तान ऋषभ पंत ने दोहराई अपनी गलतियां

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM) में खेला जा रहा हैं। ऋषभ पंत की टीम भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों का लक्ष्य साऊथ अफ्रीका को दिया। हेनरिच क्लासेन (HEINRICH KLASSEN) के 81 रनों की मदद से साऊथ अफ्रीका ने आसानी से लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। साऊथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में इंडिया को 4 विकेट से मात दे दी हैं।

भारत के दूसरे टी-20 मैच हारने के पीछे रहे ये 3 कारण

1. बल्लेबाजी में नहीं दिखा दम

आज साऊथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर फिर से भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सिर्फ 148 रन ही बनाए। साऊथ अफ्रीका के शानदार गेंदबाजी के आगे इंडिया को रन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। भारत का कोई भी बल्लेबाज अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। विकटें गिरने से भारत के ऊपर जो दबाव बना था वह उससे बाहर ही नहीं निकल पाई।

कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT)  खुद 5 के स्कोर पर आऊट हो गए थे। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के 40 और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) के 30 रन की मदद से इंडिया 148 के स्कोर पर पहुंची थी। टीम इंडिया अपना पुराना फॉर्म बरकरार रखने में नाकामयाब रही। बोर्ड पर उतने ज्यादा रन नहीं थे इसलिए अफ्रीकी टीम को ज्यादा दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ा।

2. कप्तान ऋषभ पंत की खराब कप्तानी

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज मे ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को कप्तानी सौंपी गई हैं। लेकिन पिछले मैच की तरह भी इस मैच में अपनी कप्तानी में गलतियां कर दी हैं। जिससे क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा गुस्से में हैं। हम बात जानते हैं कि कप्तानी ही सिर्फ मैच नहीं जीता सकती हैं, प्लेयर्स का अच्छा खेल मैच में ज्यादा भूमिका निभाती हैं। लेकिन कई मैच ऐसे भी होते हैं जब कप्तानी आपको मैच जीतवा देती हैं।

ऋषभ पंत एक कप्तान के तौर पर फैसले ले पाने में असफल साबित हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने आज शुरूआत में अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन उनको ऋषभ पंत ने बाद के लिए बचाकर रखा जबकि वो बीच में आकर मैच पलटते दिख सकते थे। गेंदबाजों को सही क्रम में चलाना ये काम कर पाने में ऋषभ नाकामयाब साबित हुए और उनकी खराब कप्तानी भी टीम के मैच हारने का कारण बनी हैं।

3. गेंदबाजी क्रम वापस से दिखी लाचार

आज के मैच में भारत के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने साऊथ अफ्रीका को शुरूआती झटके जरूर दिए। भुवनेश्वर ने आज शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।  लेकिन गेंदबाज बीच के ओवरों में विकेट चटकाने में फिर से असफल रह गए। युजवेंद्र चहल ने आज 4 ओवर में 49 रन दिए और मात्र 1 विकेट ही चटका पाए।

भारत के दूसरे स्पिनर अक्षर पटेल ने तो मात्र 1 ओवर ही गेंदबाजी की। आवेश खान और हर्षल पटेल अच्छी इकॉनमी के साथ गेंदबाजी करते दिखे। लेकिन उनके एक-एक ओवर बचे हुए थे। टीम की गेंदबाजी क्रम ने आज एक बार फिर मेजबान टीम को स्कोर तक पहुंचने दिया।

 

Tags: ऋषभ पंत, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल,
Exit mobile version