Rishabh Pant के इंस्टाग्राम लाइव पर Rohit Sharma ने कमेंट करते हुए इस खिलाड़ी को बताया 21वीं सदी का सबसे वेला क्रिकेटर

By Satyodaya On July 27th, 2022
Rishabh Pant के इंस्टाग्राम लाइव पर Rohit Sharma ने कमेंट करते हुए इस खिलाड़ी को बताया 21वीं सदी का सबसे वेला क्रिकेटर

इन दिनों भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है जहां पर भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। हालांकि भारतीय टीम ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है अब आखिरी मैच बचा है।आखिरी मैच आज यानी 27 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है t20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा जिसको लेकर भारतीय टीम के कुछ शानदार खिलाड़ी वेस्टइंडीज में पहुंच चुके हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), दिनेश कार्तिक और  कुलदीप यादव जैसे कई शानदार खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 मैच के लिए कल 26 जुलाई को वेस्टइंडीज पहुंच चुके हैं। इस दौरान भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर फुल मस्ती करते हुए नजर आए। जिसका वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइक किया जिसमें रोहित शर्मा ने ऐसा कमेंट कर दिया जो चर्चा में आ गया है।

ऋषभ पंत के लाइव में रोहित शर्मा ने कर दिया ऐसा कमेंट


दरअसल t20 सीरीज में खेलने के लिए स्क्वायड में शामिल खिलाड़ी वेस्टइंडीज पहुंच चुके हैं। जिसमें भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) काफी मस्ती करते नजर आए। वहां पहुंचकर इन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के माध्यम से भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के साथ खूब इंजॉय किया है।

इसी लाइफ में रोहित शर्मा भी नजर आए हैं तभी रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लाइव में एक ऐसा कमेंट कर दिया जो चर्चा में आ गया है इनके लाइव में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा जैसे कई खिलाड़ी मौजूद थे। लेकिन रोहित शर्मा ने ऐसा कुछ कह दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं आखिर ऐसा क्या कहा है रोहित शर्मा ने जो चर्चा में आ गया है।

कप्तान रोहित शर्मा ने यजुवेंद्र चहल को लेकर कह दिया ऐसी बात

ऋषभ पंत इंस्टाग्राम पर लाइव होकर सभी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए उसी बीच रोहित शर्मा ने मस्ती कर दी रोहित शर्मा ने यह मस्ती युजवेंद्र चहल के साथ की है। उन्होंने स्पिनर गेंदबाज युज़वेंद्र चहल को लेकर जो कमेंट कर दिया है वह सभी को काफी हैरान कर रहा है। दरअसल न्यूजीलैंड शहर को लेकर लाइव में रोहित शर्मा ने कहा,” 21वीं सदी का सबसे वेला क्रिकेटर है”।

दरअसल आपको बता दें वेला शब्द गुण लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है जिनके पास कोई काम नहीं होता है जो खाली बैठे रहते हैं। हालांकि यह कमेंट रोहित शर्मा ने काफी मस्ती भरे अंदाज में किया था रोहित शर्मा ने यजुवेंद्र चहल के साथ काफी मस्ती की है। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (Rishabh Pant), युज़वेंद्र चहल कई सारे खिलाड़ी लाइव मस्ती करते हुए नजर आए हैं। वही सबसे ज्यादा चर्चा में रोहित शर्मा का यह कमेंट रहा है।

Read More-अभी तक Test cricket में मात्र 4 खिलाड़ी की लगा पाए हैं तिहरा शतक, टीम इंडिया का यह खिलाड़ी भी है शामिल

Tags: ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा,
Exit mobile version