वनडे और टी-20 के बाद टेस्ट टीम में भी खतरे में पड़ने लगी हैं ऋषभ पंत की जगह, तैयार हो चुके हैं ये बड़े विकल्प

By Twinkle Chaturvedi On June 25th, 2022
वनडे और टी-20 के बाद टेस्ट टीम में भी खतरे में पड़ने लगी हैं ऋषभ पंत की जगह, तैयार हो चुके हैं ये बड़े विकल्प

भारत (INDIA) के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के बाद ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ही उनके उत्तराधिकारी का कार्यभार संभाल रहे हैं। ऋषभ ने हाल ही में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत की कप्तानी का जिम्मा संभाला था। लेकिन सीरीज में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं और विकेटकीपिंग से भी कुछ खास कमाल करते नहीं दिखे हैं।

टी-20 (T20) और वनडे (ODI) प्रारूपों में ऋषभ की जगह लेने के लिए विकल्प तैयार हैं। लेकिन अब टेस्ट प्रारूपों में भी ऋषभ को टक्कर देने के लिए एक खिलाड़ी आ चुका हैं। आइए आपको बताते हैं कि ऋषभ पंत की जगह पर भारतीय टीम में कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं।

टी-20 और वनडे में ऋषभ पंत का विकल्प हैं तैयार

IND vs SA: Rishabh Pant Wants Better Performance From India Spinners After 2nd T20I Defeat vs South Africa | Cricket News

भारत (INDIA) के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। इसीलिए उन्हें टीम में अपनी जगह स्थापित करने के लिए कई मौके दिए गए जितने शायद किसी खिलाड़ी को भी नहीं मिले होंगे। पिछले कुछ समय से ऋषभ खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। धोनी के बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ ही संभालते दिखे थे, लेकिन अब ऋषभ इसमें भी उतना कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं।

आईपीएल 2022 के सीजन को याद करें तो एक विकेटकीपर के तौर पर लिए गए ऋषभ के फैसलों ने दिल्ली कैपिटल्स को मैच हरा दिया था। आगामी टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) के लिए भारतीय टीम तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे में ऋषभ पंत के बल्ले और विकेटकीपिंग में कमजोर होना भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

वनडे और टी-20 प्रारूपों के लिए ऋषभ पंत की जगह पर भारतीय टीम में विकल्प तैयार हैं। केएल राहुल (KL RAHUL), ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) इस वक्त इन खिलाड़ियों का बल्ला काफी अच्छा चल रहा हैं। और ये खिलाड़ी विकेटकीपिंग भी करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में ऋषभ पंत की जगह ये खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए गल्फ़स उठाते नजर आ सकते हैं।

टेस्ट प्रारूप में तैयार हो चुका हैं ऋषभ पंत का विकल्प

Warm up tie: KS Bharat impresses but top order fails - Rediff Cricket

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाली हैं। इस टेस्ट मैच से पहले भारत 23 जून से लीसेस्टशायर के साथ अभ्यास मैच खेल रही हैं। जिसमें भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (KS BHARAT) ने 70 रनों की शानदारी पारी खेल भारत को 248 के स्कोर पर पहुंचाया था।

केएस भरत इसी मैच में भारत के लिए विकेटकीपिंग भी करते दिखाई दिए। क्योंकि ऋषभ पंत लीसेस्टशायर की टीम के साथ खेल रहे थे। केएस भरत का फॉर्म में रहना ऋषभ पंत के अच्छे संकेत नहीं हैं। टेस्ट प्रारूप में केएस भरत अब विकल्प बनते हुए नजर आ रहे हैं।

Tags: इंग्लैंड दौरे, ईशान किशन, ऋषभ पंत, केएल राहुल, केएस भरत, दिनेश कार्तिक, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा,