“मैंने परिवार और इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात…”, ऋषभ पंत के हादसे के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दिया अहम अपडेट

By Tanu Chaturvedi On December 30th, 2022
ऋषभ पंत

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विकेटकीपर ऋषभ पंत आज सुबह रुड़की में कार एक्सीडेंट हो गया, वह इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर पंत जब रुड़की के पास ही थे, तो उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई और फिर पलट गई। इसके बाद गाड़ी में आग तक लग गई। आग लगने का बाद किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया।

उनकी गाड़ी की जो तस्वीरें आ रही है, वो परेशान करने वाली है। फैंस उनके लिए प्रार्थना करने लगे हैं। ऋषभ पंत का घर रुड़की में है। वह आज अपने घर जा रहे तभी दुर्घटना हो गई। उनका इलाज देहरादून के अस्पताल में चल रहा है। खबरों के मुताबिक पंत को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भेज दिया गया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया ट्वीट

जय शाह ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद ट्वीट कर जल्द ही उनके ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि

“मैंने उनके परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है। ऋषभ की हालत स्थिर है और उनका स्कैन चल रहा है। हम उनकी प्रगति पर करीब से नजर रख रहे हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।”

ऐसे हुआ था हादसा

ऋषभ पंत अपनी मां को सर्पराइज देने रुड़की अपने घर जा रहे थे, तभी सुबह 5 बजे देहरादून दिल्ली हाइवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ पंत की गाड़ी की स्पीड 150 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। गाड़ी तेज रफ्तार में पहले डिवाइडर से टकराई फिर पलट गई और कई फिट तक घिसटती चली गई। फिर गाड़ी में आग लग गई। जलती गाड़ी का कांच तोड़ ऋषभ बाहर निकले और उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से देहरादून भेज दिया गया। खबरें हैं कि ऋषभ पंत के घुटने और पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, इसके लिए उन्हें ऑपरेशन की भी जरूरत पड़ सकती है। हादसे के बाद उनके सिर से काफी खून भी बह रहा था। उनकी पीठ पर भी काफी चोट आई है।

Tags: ऋषभ पंत, ऋषभ पंत एक्सीडेंट, जय शाह, बीसीसीआई,
Exit mobile version