दिल्ली की गलियों में संघर्ष भरा सफर करने वाले ऋषभ पंत यहीं से संभालने वाले हैं भारत की कमान, बन चुके हैं भारत के दूसरे सबसे युवा कप्तान

By Twinkle Chaturvedi On June 9th, 2022
5 खिलाड़ी जो आईपीएल में करते हैं बेहद शानदार प्रदर्शन, लेकिन अपनी नेशनल टीम के लिए हुए फ्लॉप

हर खिलाड़ी का हमेशा सपना होता हैं कि वो अपने देश का प्रतिनिधित्व करे और वक्त आने पर टीम की कमान भी संभाले। आज ऐसा ही एक सपना ऋषभ पंत (RISHABH PANT) का सच हो चुका हैं। दिल्ली की गलियों में संघर्ष करने वाला यह खिलाड़ी आज दिल्ली से ही भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर ऋषभ में कितनी प्रतिभा हैं हम सब जानते हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल के चोटिल होने के बाद पंत को भारत की कमान सौंपी गई हैं। भारत के कप्तान बनने के बाद ऋषभ ने बताया की वो कैसा महसूस कर रहे हैं-

कप्तान बनना मैं इसे अभी तक पचा नहीं पाया हूं- ऋषभ पंत

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। ऋषभ पंत इस सीरीज में पहली बार भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। कप्तान बनने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं ऋषभ आइए आपको बताते हैं-

“मैं अभी तक इसे पचा नहीं पाया हूं। मुझे अभी एक घंटे पहले ही पता चला। यह एक बहुत अच्छा एहसास है, यह बहुत अच्छी परिस्थितियों में नहीं आया लेकिन साथ ही मैं खुश महसूस कर रहा हूं। मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उसने मुझे भारतीय टीम का नेतृत्व करने का मौका दिया। मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगा।”

“इसमें से सबसे अधिक। मेरे क्रिकेटिंग करियर के मोटे और पतले के माध्यम से मेरी यात्रा में मेरा समर्थन करने के लिए मेरे सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद। मैं इसे एक आधार बनाने और सुधार करता रहूंगा और अपने जीवन को बेहतर और बेहतर बनाता रहूंगा। हर दिन।”

टी-20 अंतराष्ट्रीय में ऋषभ पंत बने भारत के दूसरे सबसे युवा कप्तान

भारत और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज ऋषभ पंत के लिए बड़ा ही खास होने वाला हैं। दिल्ली में क्रिकेट का सफर तय करने वाला ये खिलाड़ी अब दिल्ली से ही अपनी कप्तानी का करियर शुरू करने के लिए तैयार हैं। महज 24 साल की उम्र में ऋषभ टी-20 क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा कप्तान बन चुके हैं। ऋषभ ने अपनी कप्तानी को लेकर आगे बात करते हुए कहा-

“मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में, मुझे आईपीएल से बहुत मदद मिलेगी क्योंकि जब आप एक ही काम बार-बार कर रहे होते हैं, तो आप सुधार करते हैं। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो अपनी गलतियों से सीखता रहता है और मुझे लगता है कि इससे मुझे मदद मिलेगी। आने वाले दिनों में।”

Tags: आईपीएल, ऋषभ पंत, केएल राहुल, दिल्ली कैपिटल्स, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version