IND vs SL: आक्रामक बल्लेबाजी करके सोशल मीडिया पर छाए ऋषभ पंत, लसिथ एम्बुल्देनिया का फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक

ऋषभ पंत

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से मोहाली के पीसीए मैदान पर खेला जा रहा है. जहाँ पर रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट गंवा कर 357 रन बनाए हैं. सोशल मीडिया पर जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) छाए रहे तो वहीं लसिथ एम्बुल्देनिया को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

ऋषभ पंत का सोशल मीडिया पर चला जादू तो वहीं ट्रोल हुए लसिथ एम्बुलदेनिया

ऋषभ पंत

टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी. जहाँ पर हनुमा विहारी (HANUMA VIHARI) ने शानदार 57 रन बनाए तो वहीं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने भी अहम 45 रनों की पारी खेली. लेकिन नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 97 गेंदों में ही 96 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही मैच भारत के तरफ मुड़ा. ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने भी अंत में 45 रनो की पारी खेली.

जिसके कारण ही पहले दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने 6 विकेट गंवा कर 357 रन बनाए. श्रीलंका के लिए एम्बुल्देनिया ने 2 विकेट तो वहीं लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो और धंनजय डी सिल्वा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.  सोशल मीडिया पर आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत (RISHABH PANT) छाए रहे. जबकि लसिथ एम्बुल्देनिया को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/Sportscasmm/status/1499697993485676544?s=20&t=Zt2dqiWAifhG3hFM5Mb7pA

https://twitter.com/BLOODLINE45/status/1499695835268878336?s=20&t=Zt2dqiWAifhG3hFM5Mb7pA

https://twitter.com/Sportscasmm/status/1499698590200909825?s=20&t=Zt2dqiWAifhG3hFM5Mb7pA

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *