ऐसा क्या हुआ जो पलट गई ऋषभ पंत की गाड़ी, गाड़ी में कौन था उनके साथ, जानिए खतरनाक एक्सीडेंट के पीछे की वजह

By Tanu Chaturvedi On December 30th, 2022
ऋषभ पंत

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विकेटकीपर ऋषभ पंत आज सुबह रुड़की में कार एक्सीडेंट हो गया, वह इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर पंत जब रुड़की के पास ही थे, तो उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई और फिर पलट गई। इसके बाद गाड़ी में आग तक लग गई। आग लगने का बाद किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। उनकी गाड़ी की जो तस्वीरें आ रही है, वो परेशान करने वाली है। फैंस उनके लिए प्रार्थना करने लगे हैं। ऋषभ पंत का घर रुड़की में है। वह आज अपने घर जा रहे तभी दुर्घटना हो गई। उनका इलाज देहरादून के अस्पताल में चल रहा है।

क्यों हुआ होगा हादसा

खबरें हैं कि हादसे में उनके सिर, पांव, हाथ और कमर में गहरे जख्म आए हैं और साथ ही उनका पांव भी टूट गया है। लेकिन सभी जनना चाहते हैं कि आखिर हादसा हुआ कैसे? ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे जहां उनका घर है। जैसे ही उनकी कार नारसन कस्बे के पास पहुंची वो डिवाइडर पर खंभे से टकरा गई और फिर वो पलट भी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत खुद ही कार ड्राइव कर रहे थे। ऐसे में कहीं ना कहीं उनसे ही चूक हुई। वह अकेले ड्राइव कर रहे थे ऐसे में उन्हें ड्राइविंग करते हुए झपकी आ गई और इस वजह से वो कंट्रोल गंवा बैठे।

बाल बाल बची है जान

ऋषभ पंत की कार ने जिस तरह खंभों और डिवाइडर को तोड़ा है, उसे देखकर लगता है कि उनकी कार 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर रही होगी। इस गति में कार पलटती है और उसमें आग लगने की आशंका होती है और पंत के साथ भी यही हुआ है। गनीमत ये है कि पंत BMW कार ड्राइव कर रहे थे जो कि एक मजबूत कार मानी जाती है नहीं तो जिस तरह उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ है उसमें जान बचाना बहुत मुश्किल होता है।

Tags: ऋषभ पंत, ऋषभ पंत एक्सीडेंट, कार एक्सीडेंट,
Exit mobile version