ऋषभ पंत के बारें में लोगो को बताने से डॉक्टरों को BCCI ने कर दिया मना, जानिए इसके पीछे की खास वजह

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विकेटकीपर ऋषभ पंत आज सुबह रुड़की में कार एक्सीडेंट हो गया, वह इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर पंत जब रुड़की के पास ही थे, तो उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई और फिर पलट गई। इसके बाद गाड़ी में आग तक लग गई। आग लगने का बाद किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। उनकी गाड़ी की जो तस्वीरें आ रही है, वो परेशान करने वाली है।
फैंस उनके लिए प्रार्थना करने लगे हैं। ऋषभ का घर रुड़की में है। वह आज अपने घर जा रहे तभी दुर्घटना हो गई। उनका इलाज देहरादून के अस्पताल में चल रहा है। इसको लेकर बीसीसीआई ने अस्पताल को सख्त निर्देश दिए हैं, कि पंत हालत का बुलेटिन सार्वजनिक न किया जाए, बल्कि इसकी जानकारी बीसीसीआई को दी जाए।
बीसीसीआई ने अस्पताल को दिए निर्देश
बीसीसीआई ने अपने बयान में लिखा,
“ऋषभ पंत के माथे पर कट हैं, दाएं घुटने के लिगामेंट में समस्या है। उनकी दाहिनी कलाई, टखना और एड़ी भी चोटिल है। इसके अलावा उनकी पीठ पर भी चोटें हैं। उनकी स्थिति स्थिर है और अब उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उनका एमआरआई होगा। बीसीसीआई ऋषभ पंत के परिवार से लगातार संपर्क में है जबकि उसकी मेडिकल टीम पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों के संपर्क में भी है। बोर्ड इस बात का ख्याल रखेगा कि पंत को अच्छे से अच्छा इलाज मिले और इस मुश्किल समय से बाहर आने के लिए उनको जो सपोर्ट चाहिए वो मिले।”
झपकी लगने से हुआ हादसा
खबरें हैं कि हादसे में उनके सिर, पांव, हाथ और कमर में गहरे जख्म आए हैं और साथ ही उनका पांव भी टूट गया है। ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे जहां उनका घर है। जैसे ही उनकी कार नारसन कस्बे के पास पहुंची वो डिवाइडर पर खंभे से टकरा गई और फिर वो पलट भी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत खुद ही कार ड्राइव कर रहे थे। ऐसे में कहीं ना कहीं उनसे ही चूक हुई। वह अकेले ड्राइव कर रहे थे ऐसे में उन्हें ड्राइविंग करते हुए झपकी आ गई और इस वजह से वो कंट्रोल गंवा बैठे।
Tags: ऋषभ पंत, ऋषभ पंत एक्सीडेंट, बीसीसीआई,