मर्सिडीज से हुआ ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, जानें पंत के पास हैं और कौन कौन सी गाड़ियां, सबसे पहली सैलरी से भी ली थी कार

By Tanu Chaturvedi On December 30th, 2022
ऋषभ पंत

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विकेटकीपर ऋषभ पंत आज सुबह रुड़की में कार एक्सीडेंट हो गया, वह इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। पंत और उनकी मर्सिडीज गाड़ी की जो तस्वीरें आ रही है, वो परेशान करने वाली हैं। फैंस उनके लिए प्रार्थना करने लगे हैं।

मर्सिडीज के अलावा ऋषभ के पास हैं ये गाड़ी

1.9 करोड़ रुपए की मर्सिडीज बेन्ज सी-क्लास (Mercedes-Benz C-class) उनकी पहली गाड़ी थी। उनके पास फिलहाल 60 लाख रुपए की Mercedes-Benz C-class है, 74 लाख रुपए की फोर्ड मुश्टैंग (Ford Mushtang), वहीं एक करोड़ रुपए की Mercedes-Benz GLE गाड़ी भी है। कुछ खबरों के मुताबिक पंत के पास 1.9 करोड़ की कीमत वाली ऑडी A8 (Audi A8) भी है। पंत के गाड़ियों की कीमत कुल मिलाकर लगभग पांच करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

इंटरव्यू में की थी गाड़ी खरीदने की बात

ऋषभ पंत को पहली बार आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने 1.9 करोड़ में खरीदा था, तब उनकी उम्र 19 साल थी। इंटरव्यू में पूछा गया कि आप इतने रुपयों का क्या करेंगे तो उन्होंने गाड़ी खरीदने की बात कही थी। उन्होंने कहा था उन्हें नहीं पता कि उन्हें कार से इतना प्यार क्यों है।

कैसे हुआ हादसा

रुड़की जाने के लिए ऋषभ मर्सिडीज-बेंज-जीएलई लेकर गए थे। ऋषभ पंत का घर रुड़की में है। ऋषभ पंत अपनी मां को सर्पराइज देने रुड़की अपने घर जा रहे थे, तभी सुबह 5 बजे देहरादून दिल्ली हाइवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ पंत की मर्सिडीज की स्पीड 150 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। उनकी गाड़ी इतनी रफ्तार में पहले डिवाइडर से टकराई फिर पलट गई और कई फिट तक घिसटती चली गई।

फिर गाड़ी में आग लग गई। जलती गाड़ी का कांच तोड़ ऋषभ बाहर निकले और उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से देहरादून भेज दिया गया। ऋषभ पंत के घुटने और पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, इसके लिए उन्हें ऑपरेशन की भी जरूरत पड़ सकती है। उन्हें पीठ, पैर, सिर और घुटने में चोट लगी है। रीढ़ की हड्डी में भी चोट लगी है।

Tags: आईपीएल, ऋषभ पंत, ऋषभ पंत एक्सीडेंट, टीम इंडिया,